देश की खबरें | पालघर लिंचिग मामले के पांच आरोपी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पालघर में पीट-पीटकर हत्या के मामले में पांच और आरोपी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। ये आरोपी वाडा पुलिस थाने के हवालात में बंद हैं।
पालघर, 17 जून महाराष्ट्र के पालघर में पीट-पीटकर हत्या के मामले में पांच और आरोपी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। ये आरोपी वाडा पुलिस थाने के हवालात में बंद हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि इससे पहले, इस मामले में 17 आरोपियों के नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 11 आरोपी मंगलवार कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।
यह भी पढ़े | अखिलेश यादव ने कहा- भारत सरकार चीन को सामरिक के साथ आर्थिक जवाब भी दे.
दरअसल, 16 अप्रैल को पालघर जिले के गढ़चिंचले गांव में दो साधुओं और उनके कार चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी । वे मुंबई से सूरत जा रहे थे। इस मामले में लगभग 156 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था, लेकिन पालघर जेल में कुछ काम चलने की वजह से उन्हें थानों के हवालात में बंद कर दिया।
यह भी पढ़े | दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कोविड-19 टेस्ट आया पॉजिटिव, अस्पताल में चल रहा इलाज.
अधिकारी ने कहा कि वाडा थाने के हवालात में बंद पांच और आरोपियों के बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबरें मिली हैं।
उन्होंने कहा कि इसके साथ ही कोरोना वायरस से संक्रमित लिंचिंग मामले के आरोपियों की कुल संख्या 16 हो गई है।
अधिकारी ने कहा कि संक्रमित लोगों को इलाज के लिये कोविड-19 अस्पताल भेज दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)