जरुरी जानकारी | बजट में आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिए सूझ-बूझ वाले राजकोषीय प्रबंधन उपाय: सीतारमण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि बजट में विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ने के साथ आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिए सूझ-बूझ के साथ राजकोषीय प्रबंधन के उपाय किये गये हैं।

नयी दिल्ली, आठ फरवरी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि बजट में विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ने के साथ आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिए सूझ-बूझ के साथ राजकोषीय प्रबंधन के उपाय किये गये हैं।

सीतारमण ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा की अगुवाई वाले केंद्रीय निदेशक मंडल की यहां हुई बैठक को संबोधित करते हुए 2025-26 के केंद्रीय बजट के दृष्टिकोण को रखा। उन्होंने बजट में प्रमुख क्षेत्रों में दिये गये जोर तथा वित्तीय क्षेत्र से उम्मीद के बारे में भी अपनी बात कही।

आरबीआई के बयान के अनुसार, बैठक में वैश्विक स्तर पर जारी गतिविधियों और वैश्विक वित्तीय बाजार में उतार-चढ़ाव समेत वैश्विक और घरेलू आर्थिक स्थिति और परिदृश्य की समीक्षा की गयी।

सीतारमण ने अपने संबोधन में कहा, ‘‘बजट में विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ने के साथ आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिए सूझ-बूझ के साथ राजकोषीय प्रबंधन के उपाय किये गये हैं।’’

बैठक में निदेशक मंडल ने दिवंगत प्रधानमंत्री, पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री और आरबीआई के गवर्नर रहे डॉ मनमोहन सिंह की स्मृति में एक शोक प्रस्ताव भी पारित किया।

बयान के अनुसार, निदेशकों ने बजट के लिए वित्त मंत्री की सराहना की और इस बारे में अपने विचार साझा किये।

इस मौके पर वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के अलावा, वित्त और राजस्व सचिव तुहिन कांत पांडेय, व्यय सचिव मनोज गोविल, आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव अजय सेठ, वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम नागराजू, निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव अरुणीश चावला, मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी अनंत नागेश्वरन, डिप्टी गवर्नर एम. राजेश्वर राव, टी. रबी शंकर, स्वामीनाथन जे मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Akshaya Tritiya Gold Auction: अक्षय तृतीया के मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर में सोने की नीलामी, भक्तों को बप्पा के आभूषण खरीदने का मौका

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Streaming: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें