देश की खबरें | बिहार मतदान केंद्रों पर 1,200 से कम मतदाता वाला पहला राज्य : निर्वाचन आयोग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. निर्वाचन आयोग ने सोमवार को कहा कि बिहार देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां सभी मतदान केंद्रों पर 1,200 से कम मतदाता हैं।

नयी दिल्ली, 21 जुलाई निर्वाचन आयोग ने सोमवार को कहा कि बिहार देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां सभी मतदान केंद्रों पर 1,200 से कम मतदाता हैं।

आयोग ने मतदान के दिन मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारों को छोटा करने के लिए हाल ही में एक कवायद की है। इसके तहत, हर मतदान केंद्र पर मतदाताओं की संख्या 1,500 से घटाकर अधिकतम 1,200 करने की व्यवस्था है।

निर्वाचन आयोग ने बताया कि मतदाताओं की लंबी कतारों से बचने के लिए बिहार में 12,817 नये मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उसने बताया कि राज्य में मतदान केंद्रों की कुल संख्या 77,895 से बढ़कर 90,712 हो गई है।

मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या कम करने के लिए इसी तरह की कवायद (जिसे निर्वाचन आयोग की शब्दावली में युक्तिकरण कहा जाता है) सभी राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों में की जाएगी।

निर्वाचन आयोग यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहा है कि जहां तक संभव हो, मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक पहुंचने के लिए दो किलोमीटर से अधिक दूरी न तय करनी पड़े।

चुनाव में मतदाताओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ऊंची इमारतों और सोसाइटी में भी मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\