देश की खबरें | मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे का पहला भाग एक मई से जनता के लिए खुलेगा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे का नागपुर से शिर्डी तक का पहला हिस्सा अगले साल एक मई से जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
मुंबई, पांच दिसंबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे का नागपुर से शिर्डी तक का पहला हिस्सा अगले साल एक मई से जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने अमरावती जिले के नंदगांव-खंडेश्वर तालुका में शिवनी-रसूलपुर में निर्माण कार्य की समीक्षा के बाद यह घोषणा की।
यह भी पढ़े | Farmers Protest: किसान नेताओं और सरकार के बीच बैठक खत्म, नहीं निकला कोई हल, 9 दिसंबर को फिर होगी बातचीत.
ठाकरे ने कहा, ‘‘हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे समृद्धि एक्सप्रेसवे देश में सर्वश्रेष्ठ होगा और अगले छह महीने में शिर्डी तक का मार्ग यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।’’
मुख्यमंत्री ने एक्सप्रेसवे के छह किलोमीटर हिस्से से गुजरते हुए यहां निर्माण कार्य की गुणवत्ता की समीक्षा की।
यह भी पढ़े | Farmers Protest: अभिनेता दिलजीत दोसांझ की मांग, कहा- किसानों की मांगे माने सरकार.
जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘राज्य सरकार एक मई तक नागपुर और शिर्डी के बीच के हिस्से पर परिचालन शुरू करने की योजना बना रही है और इस मार्ग का 112 किलोमीटर का हिस्सा औरंगाबाद में पड़ता है। इस हिस्से का निर्माण दो कंपनियां कर रही हैं और करीब आधा काम पूरा हो गया है।’’
आठ लेन का 701 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे 55,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है जो 10 जिलों से होकर गुजरेगा। यह मुंबई और नागपुर के बीच यात्रा के समय को मौजूदा 18 घंटे से आठ घंटे कर सकता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)