देश की खबरें | 'द दिल्ली फाइल्स: द बंगाल चैप्टर' में अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के किरदार की पहली झलक आई सामने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री की आने वाली फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स: द बंगाल चैप्टर’ का टीजर जारी किया गया है, जिसमें अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के किरदार की पहली झलक दर्शकों के सामने आई।

नयी दिल्ली, 27 जनवरी फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री की आने वाली फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स: द बंगाल चैप्टर’ का टीजर जारी किया गया है, जिसमें अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के किरदार की पहली झलक दर्शकों के सामने आई।

फिल्म में भारतीय इतिहास के ‘‘ महत्वपूर्ण अध्याय ’’ को दिखाया गया है। फिल्म दो भागों में बनाई गई है। इसका पहला भाग ‘द दिल्ली फाइल्स - द बंगाल चैप्टर’ 15 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

अग्निहोत्री ने रविवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया खाते पर फिल्म का टीजर साझा किया।

टीजर में मिथुन चक्रवर्ती संविधान की प्रस्तावना पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं।

अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया मंच पर लिखा कि यह फिल्म भारत के संविधान के प्रति सम्मान व्यक्त करती है... ‘‘इस वर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस अनकही कहानी का साक्षी जरूर बनें।’’

विवेक अग्निहोत्री इससे पहले ‘द कश्मीर फाइल्स’ (2022), ‘द ताशकंद फाइल्स’ (2019) जैसी फिल्म बना चुके हैं।

अभिषेक अग्रवाल की निर्माण कंपनी ‘अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स’ के बैनर तले 'द दिल्ली फाइल्स: द बंगाल चैप्टर' का निर्माण किया गया है। विवेक अग्निहोत्री की पत्नी पल्लवी जोशी भी फिल्म की निर्माता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी