खेल की खबरें | ब्राजील में कोविड रोगियों के अस्पताल के करीब खेला गया वापसी पर पहला फुटबाल मैच
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कोपा लिबरटेडोरेस चैंपियन फ्लेमेंगो ने रियो फुटबाल लीग के इस मैच में बांगु को 3-0 से हराया। यह मैच गुरुवार की रात ब्राजील के ऐतिहासिक मरकाना स्टेडियम में खेला गया जिसकी क्षमता 78,000 दर्शकों की है लेकिन मैच के दौरान इसमें केवल 200 दर्शक उपस्थित थे।
कोपा लिबरटेडोरेस चैंपियन फ्लेमेंगो ने रियो फुटबाल लीग के इस मैच में बांगु को 3-0 से हराया। यह मैच गुरुवार की रात ब्राजील के ऐतिहासिक मरकाना स्टेडियम में खेला गया जिसकी क्षमता 78,000 दर्शकों की है लेकिन मैच के दौरान इसमें केवल 200 दर्शक उपस्थित थे।
ब्राजील में कोरोना वायरस के कारण 47,700 से अधिक लोगों की मौत हुई है जबकि लगभग दस लाख लोग इससे संक्रमित रहे हैं। अकेले रियो डी जेनेरियो में ही लगभग 8000 लोगों की मौत हुई है।
यह भी पढ़े | IPL Update: आईपीएल में चीनी स्पॉन्सरशिप से भारतीय अर्थव्यवस्था को हुआ फायदा- अरूण धूमल.
विजेता टीम की तरफ से जियोर्जियन डि अरासकेटा ने 18वें, ब्रूनो हेनरिक्स ने 66वें और पेड्रो रोचा ने 88वें मिनट में गोल किये।
मरकाना स्टेडियम के गेट नंबर दो के करीब कोरोना वायरस के मरीजों के लिये 400 बिस्तरों का अस्थायी अस्पताल संचालित किया जा रहा है। देश के कई चिकित्सा विशेषज्ञों का मानना है कि फुटबाल प्रतियोगिताओं की अभी शुरुआत नहीं होनी चाहिए थी।
यह भी पढ़े | 18 जून 1983: कपिल देव ने कहा-175 रन की पारी ने टीम में जगाया था आत्मविश्वास.
मैच शुरू होने से पहले दो मिनट का मौन रखकर कोविड-19 से अपनी जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्वांजलि अर्पित की गयी।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)