जरुरी जानकारी | भारत के लिए निर्मित सी295 विमान की पहली उड़ान रही सफल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय वायुसेना के बेड़े में परिवहन विमान के तौर पर शामिल होने जा रहे एयरबस सी295 श्रेणी के पहले विमान की स्पेन के शहर सेविले में पहली उड़ान सफल रही है।

नयी दिल्ली, आठ मई भारतीय वायुसेना के बेड़े में परिवहन विमान के तौर पर शामिल होने जा रहे एयरबस सी295 श्रेणी के पहले विमान की स्पेन के शहर सेविले में पहली उड़ान सफल रही है।

एयरबस ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि भारत के साथ समझौते के तहत तैयार पहले सी295 विमान ने सेविले में पांच मई को दिन में 11 बजकर 45 मिनट पर उड़ान भरी थी और करीब तीन घंटे की उड़ान के बाद यह दोपहर दो बजकर 45 मिनट पर सफलतापूर्वक उतर गया।

भारत ने सितंबर, 2021 में एयरबस के साथ परिवहन विमान के रूप में इस्तेमाल करने के लिए सी295 विमानों की खरीद का 21,000 करोड़ रुपये का करार किया था। इस सौदे के तहत कुल 56 विमानों की आपूर्ति एयरबस भारत को करेगी, जिनमें से 16 विमान पूरी तरह तैयार अवस्था में 2025 तक सौंपे जाएंगे। बाकी 40 विमानों का भारत में ही विनिर्माण एवं असेंबलिंग टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स (टीएएसएल) करेगी।

एयरबस की तरफ से पहला सी295 विमान भारत को इस साल की दूसरी छमाही में सौंपा जाएगा। इस लिहाज से पहले विमान की पहली उड़ान की सफलता को काफी अहम माना जा रहा है।

एयरबस डिफेंस एंड स्पेस में सैन्य वायु प्रणाली के प्रमुख ज्यां ब्राइस डूमां ने कहा, ‘‘यह पहली उड़ान वैमानिकी क्षेत्र में पहले ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम के लिए अहम उपलब्धि है। भारतीय वायुसेना पूरी दुनिया में सी295 विमानों की सबसे बड़ी परिचालक होने वाली है और यह कार्यक्रम भारतीय वायुसेना की परिचालन क्षमता में सुधार की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।’’

इस समझौते के तहत गुजरात के वड़ोदरा में सी295 विमानों का विनिर्माण संयंत्र को स्थापित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत वर्ष अक्टूबर में इसकी आधारशिला रखी थी।

एयरबस के सी295 को सैन्य उद्देश्यों के लिए परिवहन का एक उन्नत विमान माना जाता है। यह एक बार में 71 सैनिकों या 50 पैराट्रूपर को लेकर जा सकता है। इसके अलावा आपदा की स्थिति एवं समुद्री गश्ती के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\