देश की खबरें | स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए डीयू की पहली कट-ऑफ सूची घोषित, एलएसआर में 100 प्रतिशत कट-ऑफ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शनिवार को स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पहली कट-ऑफ सूची की घोषणा कर दी और लेडी श्रीराम कॉलेज (एलएसआर) में तीन ऑनर्स पाठ्यक्रमों के लिए 100 प्रतिशत कट-ऑफ हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शनिवार को स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पहली कट-ऑफ सूची की घोषणा कर दी और लेडी श्रीराम कॉलेज (एलएसआर) में तीन ऑनर्स पाठ्यक्रमों के लिए 100 प्रतिशत कट-ऑफ हैं।

पांच साल के अंतराल के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 100 फीसदी कट-ऑफ सूची सामने आई है।

यह भी पढ़े | Earthquake in Manipur: मणिपुर के तमेंगलोंग में महसूस किये गए भूकंप के झटके, तीव्रता 5.3 दर्ज.

पिछली बार वर्ष 2015 में इस केंद्रीय विश्वविद्यालय में 100 फीसदी कट-ऑफ का आंकडा छू लिया गया था।

पिछले वर्ष हिंदू कॉलेज में राजनीतिक विज्ञान ऑनर्स के लिए 99 फीसदी की अधिकतम कट-ऑफ रही थी।

यह भी पढ़े | Bulandshahr Rape Case: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में नशीली पदार्थ खिलाकर युवती के साथ रेप, फरार आरोपी गिरफ्तार.

शत प्रतिशत कट-ऑफ पहले ही बहस का मुद्दा रही है लेकिन इस वर्ष जरूरी अंक ऊंचा रहने की संभावना थी क्योंकि 1.84 लाख विद्यार्थियों ने सीबीएसई की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किये हैं जबकि 41,000 से अधिक छात्रों ने 95 फीसदी से ऊपर अंक हासिल किए हैं।

लेडी श्रीराम कॉलेज में सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए तीन पाठ्यक्रमों- बीए (ऑनर्स) अर्थशास्त्र, बीए (ऑनर्स) राजनीति विज्ञान और बीए (ऑनर्स) मनोविज्ञान में 100 प्रतिशत कट-ऑफ है।

कॉलेज के विज्ञान पाठ्यक्रम के लिए भी सबसे ऊंची कट-ऑफ है।

वहीं, हिंदू कॉलेज ने बीएससी (ऑनर्स) फिजिक्स के लिए 99.33 फीसदी की कट-ऑफ घोषित की है।

दाखिला प्रक्रिया 12 अक्टूबर से शुरू होगी और स्नातक की लगभग 70 हजार सीटें हैं।

विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने बताया था कि बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने वाले अधिक छात्रों के कारण इस साल कट-ऑफ ऊंची रहेगी।

कोरोना वायरस महामारी के कारण दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। नया सत्र 18 नवम्बर से शुरू होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू