विदेश की खबरें | टेनेसी में गोलीबारी, तीन की मौत, 14 जख्मी: पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चैट्टानूगा की पुलिस प्रमुख सी मर्फी ने बताया कि 14 लोगों को गोली लगी और गोलीबारी से बचकर भागने के दौरान तीन लोग गाड़ियों की चपेट में आ गए।

चैट्टानूगा की पुलिस प्रमुख सी मर्फी ने बताया कि 14 लोगों को गोली लगी और गोलीबारी से बचकर भागने के दौरान तीन लोग गाड़ियों की चपेट में आ गए।

उन्होंने बताया कि दो लोगों की मौत गोली लगने की वजह से हुई है जबकि एक की जान गाड़ी की चपेट में आने से गई है।

उन्होंने कहा कि 16 पीड़ित वयस्क हैं, एक किशोर है तथा कई की हालात नाज़ुक बनी हुई है।

मर्फी ने बताया कि शनिवार-रविवार की दरमियानी रात दो बजकर 42 मिनट पर एक नाइट क्लब के नज़दीक मैक्कली एवेन्यू में गोलीबारी की सूचना मिली थी जिसके बाद अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और पाया कि कई लोग जख्मी हैं।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने तत्काल लोगों की मदद की और घटनास्थल को सुरक्षित किया।

उन्होंने कहा कि कई बंदूकधारी थे और उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर उनके पास इस बाबत कोई सूचना है तो वे उनसे साझा करें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\