देश की खबरें | दिल्ली के जाफराबाद इलाके में गोलीबारी, चार घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वोत्तर दिल्ली के जाफराबाद इलाके में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा कथित तौर पर की गई गोलीबारी में दो भाइयों समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, छह जून पूर्वोत्तर दिल्ली के जाफराबाद इलाके में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा कथित तौर पर की गई गोलीबारी में दो भाइयों समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सोमवार देर शाम हुई इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) संध्या स्वामी ने बताया कि पुलिस को रात करीब नौ बजे जाफराबाद की गली नंबर-38 में गोलीबारी की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, तो वहां खाली कारतूस पड़े मिले।

बाद में पुलिस को बताया गया कि घायलों को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्वामी ने बताया कि घायलों की पहचान समीर खोपड (20), अब्दुल हसन (18), अरबाज (25) और उनके भाई हमजा (20) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि खोपड़, अरबाज और हमजा की पहले भी आपराधिक घटनाओं में संलिप्तता रही है। उन्होंने बताया कि फिलहाल, सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल रेफर किया गया है।

पुलिस ने बताया कि इलाके के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और दोषियों को पकड़ने के लिए कई टीम का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या घायलों का पहले से किसी से कोई विवाद तो नहीं था।

उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही गोलीबारी के कारणों का पता चलेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी