देश की खबरें | पटाखों के जखीरे में विस्फोट से आतिशबाज की मौत, दो अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रतापगढ़ जिले में नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के जिरियामऊ में पटाखे के जखीरे में विस्फोट होने से एक मकान की दूसरी एवं तीसरी मंजिल ढह गईं और उसके मलबे में दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए । पुलिस ने यह जानकारी दी।

प्रतापगढ़ (उप्र), 11 अक्टूबर प्रतापगढ़ जिले में नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के जिरियामऊ में पटाखे के जखीरे में विस्फोट होने से एक मकान की दूसरी एवं तीसरी मंजिल ढह गईं और उसके मलबे में दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए । पुलिस ने यह जानकारी दी।

थाना प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह ने शुक्रवार को बताया कि कटरा मेदनीगंज का निवासी मुख़्तार अहमद (55) लाइसेंसी आतिशबाज है और वह जिरियामऊ गांव में तीन मंजिला मकान बनाकर वहां सपरिवार रह रहा था।

सिंह के अनुसार दशहरा एवं दीपावली के मद्देनजर मुख्तार ने घर की ऊपरी मंजिल पर पटाखा जमा कर रखा था, जहां बीती रात जोरदार विस्फोट होने के बाद गैस सिलेंडर भी फट गया एवं मकान की ऊपरी दो मंजिलें ढह गईं।

थाना प्रभारी ने बताया कि मलबे में दबकर मुख़्तार, उसकी बहू शबनम एवं बेटी शबनम बानो गंभीर रूप से घायल हो गए ।

उन्होंने बताया कि तीनों को मेडिकल कालेज ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मुख़्तार को मृत घोषित किया। उनके अनुसार दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल ले जाने की सलाह दी गयी।

सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड