देश की खबरें | कटक में शॉपिंग मॉल में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के कटक में मंगलवार एक शॉपिंग मॉल में आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का कीमती सामान जलकर राख हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कटक, एक अप्रैल ओडिशा के कटक में मंगलवार एक शॉपिंग मॉल में आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का कीमती सामान जलकर राख हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना में किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है।

स्थानीय निवासियों ने डोलमुंडई स्थित मॉल के अंदर 'ब्रीफकेस एवं ट्रॉली बैग' शोरूम से धुआं निकलता देखा और इसके बारे में पुलिस एवं अग्निशमन सेवाओं को सूचित किया।

हालांकि आग लगने का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन संदेह है कि यह आग 'एयर कंडीशनर' में शॉर्ट सर्किट होने के कारण लगी।

मॉल में कपड़े, सामान और जूतों के कई लोकप्रिय ब्रांड के शोरूम हैं।

एक दमकलकर्मी ने बताया कि ट्रॉली बैग में इस्तेमाल की जाने वाली प्लास्टिक सामग्री के कारण आग ज्यादा भड़क गई।

उन्होंने कहा, "हमारे समय रहते हस्तक्षेप करने से आग पर काबू पाने और इसे अन्य दुकानों तक फैलने से रोकने में मदद मिली।"

एक अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के अभियान में दमकल की छह गाड़ियां और 30 कर्मियों को लगाया गया।

उन्होंने बताया कि दो घंटे तक मशक्कत करने के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Shreyas Iyer IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, PBKS के कप्तान के आकंड़ों पर एक नजर

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 227 रनों का टारगेट, हेनरिक क्लासेन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Stats And Preview: दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपर किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू