देश की खबरें | महाराष्ट्र में सैनिटाइजर की फैक्टरी में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सैनिटाइजर की एक फैक्टरी में सोमवार को भीषण आग लग गई।

ठाणे, 19 अप्रैल महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सैनिटाइजर की एक फैक्टरी में सोमवार को भीषण आग लग गई।

ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है।

उन्होंने बताया कि यहां आसनगांव में मुंबई-नासिक राजमार्ग पर एक होटल के पीछे स्थित फैक्टरी में देर रात करीब सवा 12 बजे आग लग गई।

अधिकारी ने कहा, ‘‘अभी तक कोई घायल नहीं हुआ है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि आग कैसे लगी।’’

ठाणे जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि कल्याण-डोंबिवली नगर निगम, भिवंडी-निजामपुर, नवी मुंबई, ठाणे शहर और उल्हासनगर से दमकल की छह गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गई हैं।

आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Deepika Padukone To Shoot ‘Intense Action Sequence’: दूसरी प्रेग्नेंसी में भी नहीं थमी दीपिका पादुकोण की रफ्तार, ‘राका’ में करेंगी हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड