देश की खबरें | दिल्ली में लाल किले के सामने लाजपत राय बाजार में लगी आग
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में लाल किले के सामने लाजपत राय बाजार में बृहस्पतिवार को तड़के आग लग गई। दिल्ली दमकल विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, छह जनवरी राष्ट्रीय राजधानी में लाल किले के सामने लाजपत राय बाजार में बृहस्पतिवार को तड़के आग लग गई। दिल्ली दमकल विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की अभी कोई सूचना नहीं है।
वहीं, पुलिस ने बताया कि बाजार के करीब 60 ‘‘खोखे’’ (गुमटियां) आग में जलकर खाक हो गए।
दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि सुबह करीब चार बजकर 43 मिनट पर न्यू लाजपत राय बाजार में आग लगने की सूचना मिली और दमकल की 13 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग पर काबू पा लिया गया है और प्रशीतन प्रक्रिया जारी है।
पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने कहा, ‘‘ सुबह करीब सात बजे आग पर काबू पाया गया। प्रथम दृष्टया, प्रतीत होता है कि शायद शार्ट-सर्किट के कारण आग लगी। शिकायतों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’’
न्यू लाजपत राय बाजार कपड़े और बर्तनों के लिए मशहूर है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)