देश की खबरें | दिल्ली के शाहदरा में घर में लगी आग, चार लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके में शुक्रवार को बहुमंजिला इमारत के भूतल पर एक घर में भीषण आग लग गई जिसमें एक नवजात समेत चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। इस घटना में दो लोग झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 26 जनवरी उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके में शुक्रवार को बहुमंजिला इमारत के भूतल पर एक घर में भीषण आग लग गई जिसमें एक नवजात समेत चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। इस घटना में दो लोग झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि शाम पांच बजकर 22 मिनट पर शाहदरा इलाके के एक घर में आग लगने की सूचना मिली।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा,''आग बुझाने में दमकल की पांच गाड़ियों को तैनात किया गया और इसपर शाम छह बजकर 55 मिनट तक काबू पा लिया गया। घर में रखी हुई रबड़ सामग्री जैसे वाइपर और रबड़ काटने वाली मशीन में आग लग गई थी।''

उन्होंने कहा कि पुलिस और अग्निशमन के अधिकारियों ने इमारत से छह लोगों को निकाला और उन्हें तुरंत गुरु तेग बहादुर अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इमारत में आग लगने की सूचना मिलने के बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से तीन लोगों को बचाने में कामयाब रहे। जिन्हें पीसीआर वाहन में अस्पताल ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि अग्निशमन अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने बच्चे समेत तीन लोगों को बचाया। जिन लोगों को बचाया गया वे अर्धबेहोशी की हालत में थे और उन्हें भी गुरु तेग बहादुर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, दम घुटने से 28 और 40 साल की दो महिलाएं, एक नौ महीने की बच्ची और 17 साल के लड़के की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं, 16 साल की लड़की और 70 साल की महिला का इलाज चल रहा है।

अधिकारी ने कहा,''चार मंजिला इमारतदिल्ली लीड आग में आने-जाने के लिए एकमात्र सीढ़ी थी। इमारत के मालिक भरत सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने भूतल और पहला तल अपने लिए रख लिया था और बाकी दो तलों को किराए पर चढ़ा दिया था। वहीं, इस मामले में जांच जारी है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\