देश की खबरें | उत्तर-पूर्वी दिल्ली में चार मंजिला इमारत में लगी आग, एक व्यक्ति की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दुर्गापुरी इलाके में सोमवार की सुबह चार मंजिला एक इमारत में आग लग गई, जिसके कारण एक व्यक्ति की मौत हो गयी। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 20 मई उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दुर्गापुरी इलाके में सोमवार की सुबह चार मंजिला एक इमारत में आग लग गई, जिसके कारण एक व्यक्ति की मौत हो गयी। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने यह जानकारी दी।

हादसे में जान गंवाने वाले जितेंद्र उर्फ छोटू इमारत के भूतल पर स्थित एक कपड़ा कंपनी के शोरूम में काम करते थे।

अधिकारियों ने बताया कि डीएफएस को सुबह छह बजे रेमंड कंपनी के शोरूम में आग लगने की सूचना फोन पर मिली जिसके बाद दमकल की 22 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।

डीएफएस के एक अधिकारी ने कहा कि दोपहर तक आग पर काबू पा लिया गया था। उन्होंने बताया कि आग पूरी इमारत में फैल चुकी थी।

संभागीय अग्निशमन अधिकारी अशोक जायसवाल ने कहा कि आग पर काबू पाने के बाद कूलिंग अभियान चलाया गया। इमारत में रहने वाला एक व्यक्ति लापता था। उन्होंने बताया कि बाद में उसका शव बरामद कर लिया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि चार मंजिला इमारत 150 गज के भूखंड पर बनी है और इसके मालिक पदम सिंह और उनका भाई संजय सिंह हैं।

उन्होंने बताया कि शोरूम भूतल और प्रथम तल से चलाया जा रहा था। इमारत की दूसरी मंजिल पर एक गोदाम है और तीसरी-चौथी मंजिल पर आवासीय क्वार्टर हैं।

अधिकारी ने कहा कि सुबह जब आग लगी तो जितेंद्र उर्फ छोटू को छोड़कर सभी निवासी सुरक्षित रूप से इमारत से बाहर आ गये थे। वह शोरूम में काम करते थे और वहीं रहते थे।

पहली मंजिल से बरामद जितेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने कहा कि आग लगने का कारण भूतल में शॉर्ट सर्किट होना हो सकता है लेकिन फोरेंसिक टीम के निरीक्षण के बाद वास्तविक कारण का पता चलेगा।

पुलिस ने पदम सिंह और संजय सिंह के खिलाफ ज्योति नगर पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 285 (आग या ज्वलनशील पदार्थ के संबंध में लापरवाहीपूर्ण आचरण) और 304ए (लापरवाही के कारण मौत) के तहत मामला दर्ज किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\