Chemical Factory Fire: नवी मुंबई में रसायन फैक्टरी में आग लगी, कोई हताहत नहीं
महाराष्ट्र के नवी मुंबई इलाके में बृहस्पतिवार सुबह एक रसायन फैक्टरी में आग लग गई. नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने कहा कि आग लगने की घटना में कोई घायल नहीं हुआ.
ठाणे (महाराष्ट्र), 4 जनवरी : महाराष्ट्र के नवी मुंबई इलाके में बृहस्पतिवार सुबह एक रसायन फैक्टरी में आग लग गई. नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने कहा कि आग लगने की घटना में कोई घायल नहीं हुआ.
उन्होंने बताया कि पवने औद्योगिक क्षेत्र में महक केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड में सुबह सात बजकर 35 मिनट पर आग लग गई. ऐरोली, कोपरखैरने, वाशी, सीबीडी बेलापुर और नेरुल से दमकल की छह गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया. यह भी पढ़ें : अगर ईडी ‘वैध’ समन भेजेगा तो केजरीवाल सहयोग करेंगे: आप
अधिकारी ने बताया कि सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया. आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है.
Tags
संबंधित खबरें
Mumbai Weather Update: मुंबई, ठाणे और पालघर में हीटवेव से मिलेगी राहत, 18-19 मार्च को हल्की बारिश और गरज की संभावना
BDD Chawl Redevelopment Project: महाराष्ट्र सरकार का तोहफा, सीएम फडणवीस के हाथों बीडीडी चॉल के 864 परिवारों को सौंपीं गई घरों की चाबियां; VIDEO
Mira-Bhayandar Hospital Shocker: मीरा-भायंदर अस्पताल की बड़ी लापरवाही, वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही एक 89 वर्षीय बुजुर्ग महिला को चूहे ने काटा, सुरक्षा पर उठे सवाल
Ladki Bahin Yojana e-KYC Update: महाराष्ट्र में लाड़की बहनों को ई-केवाईसी सुधार के लिए 31 लास्ट डेट, रुकें हुए पैसे पाने का आखिरी मौका
\