देश की खबरें | लेह स्थित सेना की फायर एंड फ्यूरी कोर को मिला नया प्रमुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लेफ्टिनेंट जनरल पी जी के मेनन ने मंगलवार को भारतीय सेना की लेह स्थित फायर एंड फ्यूरी कोर की कमान संभाली।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 13 अक्टूबर लेफ्टिनेंट जनरल पी जी के मेनन ने मंगलवार को भारतीय सेना की लेह स्थित फायर एंड फ्यूरी कोर की कमान संभाली।

एक रक्षा प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: SP नेता आजम खान, पत्नी तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला को मिली जमानत.

प्रवक्ता ने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल मेनन का भारतीय थल सेना में विशिष्ट करियर रहा है और वह कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल मेनन ने सभी सैन्यकर्मियों से आह्वान किया कि वे उसी प्रतिबद्धता और जोश के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहें तथा राष्ट्रीय सुरक्षा की खातिर किसी भी खतरे से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहें।

यह भी पढ़े | प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, कहा- UP सरकार अपराधियों को दे रही संरक्षण.

उन्होंने जवानों से अपने सभी प्रयासों में 'पहले राष्ट्र’ सिद्धांत को बनाए रखने का आग्रह किया।

लेफ्टिनेंट जनरल मेनन ने लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह का स्थान लिया है। लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने अपने विदाई संदेश में फायर और फ्यूरी कोर के सभी सैन्यकर्मियों के प्रति कृतज्ञता जतायी और उनकी सराहना की जो सर्वाधिक प्रतिकूल क्षेत्र में देश की सेवा में जुटे हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\