देश की खबरें | केरल में ब्रिटेन की पर्यटक का यौन उत्पीड़न का प्रयास करने को लेकर पांच व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में तिरुवनंतपुरम के निकट ब्रिटेन की एक पर्यटक का कथित तौर पर पीछा करने और यौन उत्पीड़न का प्रयास करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
तिरुवनंतपुरम, चार फरवरी केरल में तिरुवनंतपुरम के निकट ब्रिटेन की एक पर्यटक का कथित तौर पर पीछा करने और यौन उत्पीड़न का प्रयास करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
यहां एक रिजॉर्ट में ठहरी 25 साल की एक पर्यटक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
प्राथमिकी के अनुसार, आरोपियों ने 31 जनवरी को पर्यटक को व्हाट्सऐप के जरिये अश्लील संदेश भेजे और बाद में जब वह रिजॉर्ट से समुद्र तट की ओर जा रही थी तो उसे परेशान किया।
पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 354 ए और 354 डी के तहत एक मामला दर्ज किया है, जो क्रमशः यौन उत्पीड़न और पीछा करने से संबंधित है।
सूत्रों ने बताया कि विदेशी महिला ने पहले मुख्य आरोपी की टैक्सी सेवा ली थी जिसके बाद उसे उसका नंबर मिल गया।
पर्यटक ने शिकायत में कहा कि आरोपियों ने उसे परेशान किया और अपने साथ चलने को कहा। उन्होंने कहा कि रिजॉर्ट के ‘शेफ’ ने उसे बचाया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)