देश की खबरें | कोविड-19 दिशानिर्देशों का उल्लंघन कर भजन-कीर्तन करने वाले श्रद्धालुओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के पलामू जिले के हैदरनगर में कोविड-19 दिशानिर्देशों का उल्लंघन कर भजन-कीर्तन कर रहे 100 से अधिक श्रद्धालुओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह जानकारी सोमवार को पुलिस के एक अधिकारी ने दी।

मेदिनीनगर, 18 अक्टूबर झारखंड के पलामू जिले के हैदरनगर में कोविड-19 दिशानिर्देशों का उल्लंघन कर भजन-कीर्तन कर रहे 100 से अधिक श्रद्धालुओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह जानकारी सोमवार को पुलिस के एक अधिकारी ने दी।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (हुसैनाबाद) पूज्य प्रकाश ने बताया कि झारखंड सरकार द्वारा जारी कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने के लिए प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि दशहरा पर्व के दौरान धार्मिक जुलूस में हिस्सा लेने वाले बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सड़कों पर सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया, न ही वे मास्क पहने हुए थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस सिलसिले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने पुलिस कार्रवाई की निंदा की और प्राथमिकी को तुरंत वापस लेने की मांग की।

मरांडी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘पलामू के हैदरनगर में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान भजन करने के लिए 101 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करना पूर्वाग्रह है। पहले कोरोना वायरस दिशानिर्देशों के तहत अव्यावहारिक नियम बनाए गए, खुद मुख्यमंत्री ही कई स्थानों पर इसका उल्लंघन करते दिखे। इस तरह की प्राथमिकी तुरंत वापस ली जानी चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now