देश की खबरें | ट्रैक्टर परेड में शामिल लापता किसान के संबंध में प्राथमिकी दर्ज है : पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि 26 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित ट्रैक्टर परेड के बाद से लापता हरियाणा के किसान की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

नयी दिल्ली, नौ फरवरी पुलिस ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि 26 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित ट्रैक्टर परेड के बाद से लापता हरियाणा के किसान की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

गौरतलब है कि केन्द्र के नए कृषि कानूनों को वापस लेने और फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर किसानों ने 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकाली थी लेकिन उसमें कई जगह तोड़फोड़ और हिंसक घटनाएं भी हुई थीं।

दिल्ली पुलिस ने लापता किसान के भाई की ओर से दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई कर रही न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल और न्यायमूर्ति ए. के. भम्भानी की पीठ को उक्त जानकारी दी।

अदालत ने पुलिस की ओर से पेश हुए दिल्ली सरकार के स्थाई वकील (आपराधिक मामलों के) राहुल मेहरा और वकील चैतन्य गोसाई से कहा कि सुनवाई की अगली तारीख 17 फरवरी को स्थिति रिपोर्ट पेश करें।

याचिका दायर करने वाले बलजीत की ओर से पेश वकीलों नागिन्दर बेनीपाल और अदिति पुंढीर ने दावा किया कि उनके मुव्वकिल का भाई बजिन्दर 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड में शामिल हुआ था और उसके बाद से लापता है।

अर्जी में दावा किया गया है कि संबंधित पुलिस से बार-बार अनुरोध करने के बावजूद कोई औपचारिक शिकायत या प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

वकील बेनीपाल ने बताया कि मामले की मंगलवार को हुई सुनवाई में पीठ ने झज्जर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से कहा कि वह अर्जी देने वाले के भाई का पता लगाने में दिल्ली पुलिस की हर संभव मदद करें।

उन्होंने बताया कि सुनवाई के दौरान पुलिस ने अदालत को बताया कि उसने बजिन्दर का पता लगाने के लिए तीन टीमें बनायी हैं और 15 लोगों से पूछताछ की है।

पुलिस ने अदालत को बताया कि उसने 26 जनवरी को हुई घटना के संबंध में ऐसे किसी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\