देश की खबरें | आगरा में सपा सांसद के मकान पर हमले के अगले दिन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. (फोटो के साथ)

(फोटो के साथ)

आगरा (उप्र), 27 मार्च समाजवादी पार्टी (सपा) के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के आवास पर कथित तौर पर कर्णी सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किए जाने के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को आगरा पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।

यहां सांसद के घर पहुंचे सपा नेता राम गोपाल यादव ने इस घटना को पूर्व नियोजित करार देते हुए इस हमले की कड़ी आलोचना की।

सपा नेता शिवपाल सिंह यादव भी सुमन के आवास पर पहुंचे।

उन्होंने राज्य की भाजपा सरकार पर गुंडागर्दी के जरिए हिंसा फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि उनकी पार्टी झुकेगी नहीं बल्कि जवाबी कार्रवाई करेगी।

पत्रकारों से बात करते हुए शिवपाल यादव ने कहा, “प्रशासन के इशारे पर की गई गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हम इसके खिलाफ लड़ेंगे।”

उन्होंने भाजपा पर तुष्टिकरण की राजनीति करने और सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने का प्रयास करने का आरोप लगाया।

शिवपाल यादव ने कहा, “भाजपा ने लोगों के लिए कुछ नहीं किया है। इसके बजाय, वे समाज में विभाजन पैदा कर रहे हैं। वे दलितों, पिछड़े समुदायों, निष्पक्ष फैसलों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ हैं।”

शिवपाल यादव ने कहा कि सपा भाजपा की कथित विभाजनकारी रणनीति का कड़ा विरोध करेगी और न्याय के लिए लड़ाई जारी रखेगी।

सुमन के बेटे रंजीत सुमन की ओर से हरिपर्वत थाने में दी गई तहरीर पर सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 109(1) (हत्या का प्रयास), 191(2) (दंगा), 351 (3) (आपराधिक धमकी), 324(4) (शरारत), 309 (4) (लूट) और 333 (घर में अतिक्रमण) के तहत मामला दर्ज किया है।

राम गोपाल यादव ने कहा, "यह हमला पूर्व नियोजित था और आला अधिकारियों को इसकी जानकारी थी। दुर्भाग्य की बात है कि मुख्यमंत्री जरा सी दूरी पर एक कार्यक्रम में थे। प्रशासन को जो सख्ती करनी चाहिए थी वह नहीं की।”

उन्होंने कहा, “हमलावर बुलडोजर, लाठी, डंडे और तलवार लेकर आ रहे थे। इसके बाद भी उन्हें नहीं रोका गया। इसका क्या निष्कर्ष निकाला जाए। हमलावरों को शासन का पूरा सहयोग मिला। इस मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी ईद के बाद आंदोलन करेगी।”

उल्लेखनीय है कि कर्णी सेना के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बुधवार को दोपहर करीब एक बजे हरिपर्वत चौराहा के पास स्थित सांसद के घर में तोड़फोड़ की और मकान के बाहर खड़ी कई कारों को नुकसान पहुंचाया।

घटना उस समय घटी जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक जनसभा के लिए शहर में थे। हाल ही में एक वीडियो सामने आया जिसमें राज्यसभा सांसद कथित तौर पर यह कहते हुए दिखे कि राणा सांगा एक गद्दार था जो इब्राहिम लोदी को हराने के लिए बाबर को लाया था।

कर्णी सेना के प्रमुख सूरज पाल सिंह अमू ने मांग की कि सुमन और सपा प्रमुख अखिलेश यादव इसके लिए माफी मांगें। उनका दावा है कि इस टिप्पणी से, मुगलों को हराने वाले एक नायक का अपमान हुआ है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कहा, “कर्णी सेना के कार्यकर्ताओं को कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए और अपना विरोध लोकतांत्रिक ढंग से करना चाहिए। साथ ही उन्हें पुलिस और प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। जहां तक राज्यसभा सांसद के घर को हुए नुकसान का संबंध है, वह उन्हें नई कुर्सियां उपलब्ध कराएंगे और कारों के टूटे शीशे ठीक कराए जाएंगे।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Live Toss And Scorecard: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला कप्तान हेले मैथ्यूज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Score Update: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Toss And Scorecard: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\