देश की खबरें | कोविड-19 सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के मामलों में 45 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया : जैन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने सोमवार को कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और पिछले कुछ दिनों में सरकार ने नियमों का उल्लंघन करने वालों से करीब 45 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 16 नवंबर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने सोमवार को कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और पिछले कुछ दिनों में सरकार ने नियमों का उल्लंघन करने वालों से करीब 45 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला है।

संवाददाताओं से बातचीत में जैन ने कहा कि दिक्कत यह है कि कई लोग इस वायरस से बिल्कुल भी नहीं डर रहे हैं।

यह भी पढ़े | सुशील मोदी को डिप्टी सीएम नहीं बनाए जाने का यह बीजेपी का फैसला- नीतीश कुमार: 16 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि इसलिए वे बिना मास्क लगाए घूम रहे हैं और उन्हें पता भी नहीं है कि बिना लक्षण वाले संक्रमित लोगों से उन्हें खतरा भी है।

जैन ने कहा, ‘‘सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ हम कार्रवाई कर रहे हैं और आगे भी कड़ी कार्रवाई करेंगे। पिछले कुछ दिनों में मास्क नहीं लगाने, दो गज की दूरी का पालन नहीं करने और कोविड-19 से जुड़े सुरक्षा नियमों का उल्लंघन के मामले में हमने करीब 45 करोड़ रुपये के चालान काटे हैं।’’

यह भी पढ़े | कांग्रेस नेता मनीष तिवारी कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए लोगों से की सावधानी बरतने की अपील.

बाजार के हालात के बारे में सवाल करने पर उन्होंने कहा कि त्यौहारी सीजन लगभग समाप्त हो चुका है, इसलिए अब खरीददारी भी कम हो जानी चाहिए।

जैन ने कहा, ‘‘लेकिन, दिक्कत यह है कि काफी लोग इस वायरस से बिलकुल नहीं डर रहे हैं, वहीं कुछ लोग बहुत ज्यादा डरे हुए हैं। हमें संतुलन बनाना होगा।’’

दिल्ली में 28 अक्टूबर से कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है और उस दिन शहर में पहली बार 5,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए थे। स्थिति यह है कि पिछले सप्ताह बुधवार को एक दिन में 8,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए।

बृहस्पतिवार को शहर में संक्रमण से 104 लोगों की मौत हुई जो पिछले पांच महीने से ज्यादा वक्त में एक दिन में हुई सर्वाधिक मौतें हैं।

रविवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, शहर में अभी तक 4.85 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 7614 लोगों की जान जा चुकी है । निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या 4,358 है और 27,809 लोग गृह पृथकवास में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\