खेल की खबरें | फिंच फॉर्म में लौटे, ऑस्ट्रेलिया की वेस्टइंडीज पर रोमांचक जीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कप्तान आरोन फिंच ने मध्यक्रम के बल्लेबाज के रूप में फॉर्म में वापसी की, जबकि मैथ्यू वेड ने ‘फिनिशर’ की अपनी भूमिका बखूबी निभाई, जिससे आस्ट्रेलिया ने खराब शुरुआत से उबरकर पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बुधवार को यहां वेस्टइंडीज पर तीन विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की

कैनबरा, पांच अक्टूबर कप्तान आरोन फिंच ने मध्यक्रम के बल्लेबाज के रूप में फॉर्म में वापसी की, जबकि मैथ्यू वेड ने ‘फिनिशर’ की अपनी भूमिका बखूबी निभाई, जिससे आस्ट्रेलिया ने खराब शुरुआत से उबरकर पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बुधवार को यहां वेस्टइंडीज पर तीन विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की

ऑस्ट्रेलिया ने 146 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पांच विकेट 58 रन पर गंवा दिए थे। इसके बाद फिंच (53 गेंद पर 58 रन, छह चौके) और विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड (29 गेंद पर नाबाद 39 रन, पांच चौके) ने बखूबी जिम्मा संभाला और छठे विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी की। इससे आस्ट्रेलिया ने 19.5 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया और दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बनाई।

वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर नौ विकेट पर 145 रन बनाए थे। उसकी तरफ से सलामी बल्लेबाज काइल मायर्स ने सर्वाधिक 39 रन बनाए जबकि आठवें नंबर के बल्लेबाज ओडियन स्मिथ ने 27 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जोश हेजलवुड ने तीन जबकि पैट कमिंस और मिशेल स्टार्क ने दो-दो विकेट लिए।

भारत दौरे में शानदार प्रदर्शन करने वाले कैमरन ग्रीन को ऑस्ट्रेलिया ने सलामी बल्लेबाज के रूप में बरकरार रखा। उन्होंने डेविड वॉर्नर के साथ पारी का आगाज किया।

शेल्डन कोटरेल (49 रन देकर दो विकेट) पारी के दूसरे ओवर में ही वॉर्नर (14) और मिशेल मार्श (तीन) को पवेलियन की राह दिखा दी। ग्रीन (14) आउट होने वाले तीसरे बल्लेबाज थे। उन्हें अलजारी जोसेफ (17 रन देकर दो विकेट) ने बोल्ड किया।

ग्लेन मैक्सवेल और टिम डेविड खाता भी नहीं खोल पाए जिसके बाद फिंच और वेड ने जिम्मेदारी संभाली। जोसेफ ने फिंच को आउट करके यह साझेदारी तोड़ी लेकिन वेड ने स्टार्क (नाबाद छह) के साथ मिलकर टीम को एक गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य तक पहुंचाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू