ताजा खबरें | लोकसभा में वित्त मंत्री ने बजट लेखाजोखा, वित्त विधेयक पेश किया
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को वर्ष 2021-22 के लिये प्राप्तियों और खर्च का लेखाजोखा तथा वित्त विधेयक 2021 पेश किया ।
नयी दिल्ली, एक फरवरी लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को वर्ष 2021-22 के लिये प्राप्तियों और खर्च का लेखाजोखा तथा वित्त विधेयक 2021 पेश किया ।
पूर्वाह्न 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने पर वित्त मंत्री ने 2021-22 का बजट प्रस्ताव पढ़ा ।
सीतारमण ने इस बार बजट भाषण कागजी दस्तावेज के बजाय टैबलेट से पढ़ा।
बजट प्रस्ताव पढ़ने के बाद वित्त मंत्री ने मध्यावधि राजकोषिय नीति रणनीति वक्तव्य और बृहद आर्थिक रूपरेखा वक्तव्य पेश किया ।
उन्होंने वित्त विधेयक 2021 पेश किया ।
इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही दिनभर के लिये स्थगित कर दी ।
जब वित्त मंत्री बजट पेश कर रही थीं, शिरोमणि अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल, सुखवीर बादल, आम आदमी पार्टी के भगवंत मान और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के हनुमान बेनीवाल ने तीन हालिया कृषि कानूनों को लेकर विरोध दर्ज कराया।
दीपक
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)