देश की खबरें | वित्त मंत्री ने हर वर्ग को सशक्त बनाने वाला समावेशी बजट प्रस्तुत किया है : शेखावत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हर वर्ग को सशक्त बनाने वाला समावेशी बजट पेश किया है और इससे आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।

नयी दिल्ली, एक फरवरी जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हर वर्ग को सशक्त बनाने वाला समावेशी बजट पेश किया है और इससे आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।

शेखावत ने कहा कि जल जीवन मिशन ने हाल ही में 11 करोड़ घरों तक नल से जल पहुचाने का आंकड़ा पार किया है तथा मिशन को और गतिमान करने हेतु मिशन को इस वर्ष 70 हजार करोड़ का बजट आवंटित किया गया है।

जल शक्ति मंत्री ने अपने बयान में कहा कि बजटीय आवंटन से हमें घर घर नल से जल के संकल्प को पूरा करने में और गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि बजट में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के लिए 7192 करोड़ रुपए का प्रावधान संपूर्ण स्वच्छता की बुनियाद को अचल-अटल बनाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ मोदी सरकार स्वच्छता और विकास को समानता से देखती है।

शेखावत ने कहा कि आजादी के इस अमृत काल में भारत की समृद्धि में प्राकृतिक संसाधनों की अहम भूमिका है।

जलशक्ति मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा देश की नदियों को जोड़ने की योजना के लिए 3500 करोड़ रुपए का प्रावधान आने वाले समय में देश की उन्नति के लिए निर्णायक होगा।

उन्होंने कहा कि बजट में जल समानता एवं सुरक्षा पर खास जोर दिया गया है और अटल भूजल योजना के लिए 1000 करोड़ रुपए, नेशनल हाइड्रोलॉजी प्रोजेक्ट के लिए 500 करोड़ रुपए तथा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के लिए 8587 करोड़ रुपए का आवंटन इसका प्रमाण है।

शेखावत ने कहा कि यह बजट सब का साथ, सबका विकास और सबका प्रयास का बजट है और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐसा बजट प्रस्तुत किया है, जिससे हर वर्ग स्वयं को सशक्त महसूस करेगा।

उन्होंने कहा कि यह भारत के आत्मनिर्भरता के बल पर आर्थिक विकास को बढ़ावा देने वाला बजट है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\