जरुरी जानकारी | वित्त मंत्री ने रीयल एस्टेट क्षेत्र की स्थिति पर नारेडको के सदस्यों के साथ की चर्चा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को जमीन जायदाद के विकास से जुड़ी कंपनियों के संगठन नारेडको के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ कोरोना वायरस महामारी के दौरान रीयल एस्टेट उद्योग की समस्याओं के बारे में चर्चा की।
नयी दिल्ली, 19 जून वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को जमीन जायदाद के विकास से जुड़ी कंपनियों के संगठन नारेडको के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ कोरोना वायरस महामारी के दौरान रीयल एस्टेट उद्योग की समस्याओं के बारे में चर्चा की।
वीडियो कांफ्रेन्स के जरिये हुई बैठक में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस भी मौजूद थे।
यह भी पढ़े | जम्मू कश्मीर: शोपियां एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने अब तक 5 आतंकियों को किया ढेर, ऑपरेशन जारी.
वित्त मंत्रालय के कार्यालय के ट्वीट के अनुसार, ‘‘निर्मला सीतारमण ने नेशनल रीयल एस्टेट डेवलपमेंट काउंसिल (नारेडको) के वरिष्ठ सदस्यों के साथ वीडियो कांफ्रेन्सिंग के जरिये बातचीत की। बैठक में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस भी मौजूद थे।’’
सूत्रों के अनुसार संगठन ने सरकार से संकट से पार पाने के लिये राहत की मांग की।
यह भी पढ़े | चीन पर राम माधव बोले-सीमा पर सतर्कता और शक्ति से पहरा देना हमारी पहली प्राथमिकता.
नारेडको सदस्यों ने उद्योग के लिये एक बारगी कर्ज पुनर्गठन, अटकी पड़ी परियोजनाओं को पूरा करने के लिये वित्त पोषण तथा मकानों की मांग बढ़ाने के लिये आवास ऋण पर ब्याज में कमी की मांग की।
नारेडको के चेयरमैन राजीव तलवार, उसके अध्यक्ष निरंजन हीरानंदानी और उपाध्यक्ष प्रवीण जैन समेत अन्य प्रतिनिधि बैठक में शमिल हुए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)