देश की खबरें | निवेशकों को ठगने के आरोप में फिल्म निर्माता गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने चंडीगढ़ के एक फिल्म निर्माता को निवेशकों से करोड़ों रुपये ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

दिल्ली, दो अगस्त दिल्ली पुलिस ने चंडीगढ़ के एक फिल्म निर्माता को निवेशकों से करोड़ों रुपये ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त ओ पी मिश्रा ने बताया कि सिनेमिर्ची प्रोडक्शन के सह-मालिक चंद्रकांत शर्मा (41) के खिलाफ पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा जांच कर रही है। उसकी कंपनी ने दो फिल्मों का निर्माण किया है। इनमें से ‘द ग्रेट इंडियन कसीनो’ पिछले साल प्रदर्शित हुई थी जबकि ‘लस्ट वाला लव’ अभी रिलीज नहीं हुई है।

यह भी पढ़े | कर्नाटक में सौ साल की बुजुर्ग महिला ने कोरोना को मात दी : 2 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि शर्मा के खिलाफ कम से कम 88 शिकायतें मिली थीं।

उन्होंने बताया कि उसे शनिवार रात चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश: बुरहानपुर जिले में बदमाशों ने मां और नाबालिग बेटी से किया गैंगरेप.

शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि वे शर्मा की कंपनी, सिनेमिर्ची प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड की एक सामूहिक निवेश योजना के जाल में फंस गए।

मिश्रा ने बताया कि शिकायतकर्ताओं द्वारा निवेश की गई राशि लगभग छह करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि मामले में शिकायत करने वालों की संख्या बढ़ सकती है और धोखाधड़ी की रकम 10 करोड़ तक हो सकती है।

पुलिस के अनुसार शर्मा को रविवार को अदालत में पेश किया गया और उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\