देश की खबरें | अभिनेता देव आनंद की जन्मशती पर फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन ने दो दिवसीय महोत्सव की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिवंगत अभिनेता देव आनंद की जन्मशती के मौके पर इस महीने के अंत में एक फिल्म महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन (एफएचएफ) ने सोमवार को यह घोषणा की।

मुंबई, 11 सितंबर दिवंगत अभिनेता देव आनंद की जन्मशती के मौके पर इस महीने के अंत में एक फिल्म महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन (एफएचएफ) ने सोमवार को यह घोषणा की।

'हम दोनों', 'तेरे घर के सामने', 'सीआईडी' और 'गाइड' जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय के लिए प्रसिद्ध देव आनंद को 26 सितंबर को उनके जन्मदिवस से पहले 'देव आनंद एट द रेट 100- फॉरएवर यंग' कार्यक्रम के जरिये श्रद्धांजलि दी जाएगी।

एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, इस दो दिवसीय महोत्सव का आयोजन भारतीय राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी), भारतीय राष्ट्रीय फिल्म पुरालेख (एनएफएआई) और पीवीआर आइनॉक्स साथ मिलकर कर रहे हैं। यह महोत्सव 23 और 24 सितंबर को भारत के 30 शहरों और 55 सिनेमाघरों में आयोजित किया जाएगा।

एफएचएफ ने इस महोत्सव में दिवंगत अभिनेता की फिल्म 'सीआईडी' (1956), 'गाइड' (1965), 'ज्वैल थीफ' (1967) और 'जॉनी मेरा नाम' (1970) को प्रस्तुत करने की योजना बनाई है। एफएचएफ के संस्थापक फिल्मनिर्माता और अभिलेखविद् शिवेन्द्र सिंह डूंगरपुर हैं।

विज्ञप्ति के मुताबिक, मुंबई, अहमदाबाद, हैदराबाद, तिरुवनंतपुरम, चेन्नई, बेंगलुरु, लखनऊ, कोलकाता, गुवाहाटी, इंदौर, जयपुर, नागपुर, नयी दिल्ली, ग्वालियर, राउरकेला, कोच्चि और मोहाली सहित विभिन्न शहरों के दर्शक देव आनंद की इन यादगार फिल्मों को बड़े पर्दे पर 4के रिजॉल्यूशन में देख पाएंगे।

एफएचएफ के संस्थापक ने एक बयान में कहा, ''हम उनकी यादगार फिल्मों की स्क्रीनिंग कर उन्हें श्रद्धांजलि देना चाहते हैं। ये फिल्में मेरी पसंदीदा फिल्मों में से हैं क्योंकि मैं गोल्डी आनंद (विजय आनंद) को भारतीय सिनेमा के सबसे स्टाइलिश निर्देशकों में से एक मानता हूं।''

उन्होंने कहा, ''यह महोत्सव एफएचएफ और एनएफडीसी-एनएफएआई के बीच महत्वपूर्ण सहयोग को दर्शाता है। एनएफडीसी-एनएफएआई ने ही इन फिल्मों को सहेज कर रखा था और हमारे साथ साझेदारी कर उन्होंने हमें इन फिल्मों की प्रस्तुति करने में सक्षम बनाया।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

VIDEO: राघव चड्ढा समेत अन्य 7 सांसदों की बगावत के बाद AAP में हड़कंप, संजय सिंह ने BJP के ‘मिशन लोटस’ का बताया हिस्सा, PM मोदी-शाह पर भी साधा निशाना

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी