देश की खबरें | फिल्मी हस्तियों ने पैरालंपिक में भारत की हैट्रिक पर खुशी प्रकट की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, तापसी पन्नू, राजकुमार राव, साई धरम तेज जैसी फिल्मी हस्तियों ने रविवार को तोक्यो पैरालंपिक में क्रमश: दो कांस्य एवं एक रजत पदक जीतने पर भाविनाबेन पटेल, निशाद कुमार एवं विनोद कुमार को बधाई दी।

मुंबई, 29 अगस्त अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, तापसी पन्नू, राजकुमार राव, साई धरम तेज जैसी फिल्मी हस्तियों ने रविवार को तोक्यो पैरालंपिक में क्रमश: दो कांस्य एवं एक रजत पदक जीतने पर भाविनाबेन पटेल, निशाद कुमार एवं विनोद कुमार को बधाई दी।

भाविनाबेन पटेल पैरालंपिक में पदक जीतने वाली एकमात्र महिला है जबकि निषाद कुमार ने पुरूषों की ऊंची कूद टी47 स्पर्धा में एशियाई रिकार्ड के साथ रजत पदक जीता। चक्का फेंक एथलीट विनोद कुमार ने रविवार को यहां एशियाई रिकार्ड के साथ पुरूषों की एफ52 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता ।

कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘ भाविना पटेल आपको अपने पदक से इतिहास रचने के लिए धन्यवाद। तोक्यो पैरालंपिक में आपकी प्रतिभा और दृढता देखकर मैं अचंभित हूं। ’’

पन्नू ने ट्वीट किया, ‘‘ यह रजत है। और वह भी टेबल टेनिस में पहली बार। भाविनाबेन को बधाई।’’

निषाद कुमार की जीत पर उन्होंने लिखा, ‘‘ आज के लिए एक और (खिताब) । यह रजत है। निषाद कुमार की ऊंची छलांग।’’

अनिल कपूर ने निषाद कुमार को ट्विटर पर इस ‘शानदार जीत’ के लिए बधाई दी।

साई धरम तेज ने कहा कि पटेल की जीत के बाद पैरालंपिक में निषाद कुमार और विनोद कुमार ने पदक जीते, भारत ‘आज पदक जीतने में लगा रहा। ’

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ निषाद कुमार आपको आपके रजत और विनोद कुमार आपको कांस्य पदक जीतने पर बधाई। आप सभी में साहस और संकल्प भरा है। हमें आप पर गर्व है।

रणदीप हुड्डा ने लिखा, ‘‘ तोक्यो पैरालंपिक में निषाद कुमार के लिए शानदार रजत पदक और विनोद कुमार के लिए कांस्य पदक है।’’

बच्चन ने कहा कि पटेल की जीत ने देश का गौरव ‘एक बार फिर’ बढ़ाया है ।

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा , ‘‘तोक्यो पैरालंपिक 2021 में शानदार प्रदर्शन के साथ रजत पदक जीतने पर भाविना पटेल को नमन।’’

पटेल को तोक्यो मे टेबल टेनिस क्लास 4 स्पर्धा के महिला एकल फाइनल में रविवार को दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी चीन की झाउ यिंग के खिलाफ 0-3 से शिकस्त का सामना करना पड़ा लेकिन वह ऐतिहासिक रजत पदक के साथ पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बनने में सफल रहीं।

राव ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘ भारत.. भारत, भाविना पटेल को बधाई।’’

विकी कौशल, पूजा भट्ट और ईशान खट्टर ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर यह खबर साझा की।

मात्र 12 महीने की उम्र में पोलियो से संक्रमित होने वाली भाविनाबेन ने शनिवार को सेमीफाइनल में चीन की दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी मियाओ झैंग को 7-11, 11-7, 11-4, 9-11, 11-8 से हराया था।

इक्कीस वर्षीय निषाद कुमार ने 2.06 मीटर की कूद लगाकर एशियाई रिकार्ड बनाया और दूसरे स्थान पर रहे। अमेरिका के डलास वाइज को भी रजत पदक दिया गया क्योंकि उन्होंने और निषाद कुमार दोनों ने समान 2.06 मीटर की कूद लगायी।

बीएसएफ के 41 साल के जवान विनोद कुमार ने 19.91 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो से तीसरा स्थान हासिल किया। वह पोलैंड के पियोट्र कोसेविज (20.02 मीटर) और क्रोएशिया के वेलिमीर सैंडोर (19.98 मीटर) के पीछे रहे जिन्होंने क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम किये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू