देश की खबरें | लड़ाई लोकतंत्र बचाने की, जरूरत पड़ी तो राष्ट्रपति भवन तक जाएंगे: गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि लोकतंत्र को बचाने की मौजूदा लड़ाई में अगर हमें राष्ट्रपति भवन या प्रधानमंत्री के घर के बाहर तक जाना पड़ा तो हम जाएंगे, हम इसमें चूकने वाले नहीं हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 25 जुलाई राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि लोकतंत्र को बचाने की मौजूदा लड़ाई में अगर हमें राष्ट्रपति भवन या प्रधानमंत्री के घर के बाहर तक जाना पड़ा तो हम जाएंगे, हम इसमें चूकने वाले नहीं हैं।

गहलोत यहां विधायक दल की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विधायकों से कहा, ‘‘ आपकी ताकत है जिसकी बदौलत हम राजभवन तक पहुंचे हैं। ये लड़ाई किस स्तर की है, किस मकसद से है यह आप सबके सामने है। यह लड़ाई लोकतंत्र को बचाने की है।’’

यह भी पढ़े | पीएम मोदी कल 11 बजे करेंगे 'मन की बात': 25 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

गहलोत ने कहा,‘‘कांग्रेस पार्टी का संदेश पूरे देश के लिए अहम मोड़ हो सकता है, वह लड़ाई हम लड़ रहे है। राजस्थान में आप लोग जिस मजबूती से लड़ाई लड़ रहे हैं हमें विश्वास है कि विजय आप सबके साथ में होगी।’’

गहलोत ने कहा,'‘आज होने वाली कैबिनेट की बैठक के बाद में सभी विधायकों से फीडबैक लेंगे कि प्रदेश की जनता क्या चाहती है। उस रूप में आगे की रणनीति का फैसला किया जाएगा। हमें चाहे कहीं जाना पड़े चाहे, राष्ट्रपति भवन तक जाना पड़े हम जाएंगे, प्रधानमंत्री के घर के बाहर जाना पड़े हम जाएंगे, हम चूकने वाले नहीं हैं।’’

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी के बीच पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान, सरकारी स्कूलों में 2020-21 के सत्र के लिए किसी तरह की कोई फीस नहीं ली जाएगी.

मुख्यमंत्री ने विधायकों से कहा,‘‘ पूरा राजस्थान आपके साथ है, यह खाली सरकार की लड़ाई नहीं है। यह देश में लो‍कतंत्र बचाने की लडाई है जिसमें आप ही जीतोगे।’’

अपने संबोधन के दौरान गहलोत ने विधायकों से पूछा कि क्या यह लड़ाई जारी रखनी है तो सभी विधायकों ने हाथ उठाकर कहा कि हाँ बिल्कुल हमें यह लड़ाई जारी रखनी है तथा हम इस लड़ाई को लड़ेंगे और जीतेंगे।

राज्य में ईडी, इनकम टैक्स व अन्य केंद्रीय एजेंसियों के छापों की ओर इशारा करते हुए गहलोत ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। गहलोत ने कहा,‘‘आज जिस रूप में देश में घमंड और अहम में सरकार चल रही है, जिस प्रकार से ये तांडव कर रहे हैं लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रहे हैं ... लोकतंत्र में सरकार बदलती रहती हैं पर इस प्रकार का आतंक जो यह सरकार कर रही है , (उसकी हम) कल्पना नहीं कर सकते।’’

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने विधायकों से कहा,' प्रजातंत्र के संघर्ष के एक नए पन्ने, संविधान की परिपाटी को बुलंद रखने का जो एक नया अध्याय आपने जोड़ा है ये भविष्य में कभी भी मिटने वाला नहीं है। लोग विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री बनते हैं परन्तु महत्वपूर्ण बात यह है कि हम क्या छोड़कर गए जो इतिहास के पन्नों पर याद रखा जाएगा।'

विधायकों को कांग्रेस महासचिव और राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा व संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल ने भी संबोधित किया। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस व उसके समर्थक निर्दलीय व अन्य विधायका जयपुर के बाहर एक होटल में ठहरे हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी