देश की खबरें | कोविड-19 मरीजों के खिलाफ पूर्वाग्रह से लड़ें, इसे समाप्त करें : उप राष्ट्रपति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रविवार को कोविड-19 मरीजों को अपमानित करने और इस वायरस के कारण जान गंवाने वालों के सम्मानजनक अंतिम संस्कार से इंकार करने की घटनाओं पर नाराजगी जताई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 26 जुलाई उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रविवार को कोविड-19 मरीजों को अपमानित करने और इस वायरस के कारण जान गंवाने वालों के सम्मानजनक अंतिम संस्कार से इंकार करने की घटनाओं पर नाराजगी जताई।

उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं पूरी तरह अवांछित हैं और स्थानीय लोगों एवं समाज से आग्रह किया कि ऐसी घटनाएं अब नहीं दोहरायी जाएं।

यह भी पढ़े | लश्कर कमांडर इश्फाक रशीद के अंत के बाद अब श्रीनगर का कोई निवासी आतंकी रैंक का नहीं: JK पुलिस.

एक फेसबुक पोस्ट में नायडू ने कहा, '' समय की मांग है कि हम पूर्वाग्रह से लड़ें और इसे जड़ से समाप्त करें। अन्यथा, यह फर्जी खबरों और गलत सूचनाओं से भी अधिक विषैला हो सकता है।''

नागरिकों से कोविड-19 मरीजों के साथ सहानुभूतिपूर्ण और सम्मानजनक व्यवहार करने का आग्रह करते हुए उन्होंने कहा, '' यह याद रखा जाना चाहिए कि कोई भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं है और अदृश्य वायरस किसी भी व्यक्ति को संक्रमित कर सकता है।''

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी: भारत में एक दिन में कोविड-19 की रिकॉर्ड 4.2 लाख जांच, मृत्यु दर में भारी गिरावट के साथ 2.35% दर्ज की गई.

नायडू ने इस बात पर भी ध्यान आकर्षित किया कि अनंतकाल से ही भारत को सहिष्णुता की भूमि के रूप में जाना जाता है और संकट का सामना कर रहे लोगों की सहायता करने के लिए लोग सहानुभूति दिखाते रहे हैं।

उन्होंने मीडिया में आयी उन खबरों को ''परेशान'' करने वाला करार दिया, जिसमें कुछ लोग वायरस संक्रमण की चपेट में आने के डर के कारण कोविड-19 मरीजों के साथ अनुचित व्यवहार करते हैं। कई बार ऐसा व्यवहार करने वाले लोगों में मरीजों के रिश्तेदार भी शामिल होते हैं।

उप राष्ट्रपति ने उन खबरों का भी हवाला दिया, जहां लोगों ने इस वायरस के कारण जान गंवाने वाले लोगों के अंतिम संस्कार के लिए स्थान उपलब्ध कराने का भी विरोध किया।

उन्होंने कहा कि यह व्यवहार पूरी तरह अस्वीकार्य है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\