विदेश की खबरें | बेरूत बंदरगाह पर गोदाम में लगी भीषण आग, लोगों में फिर दहशत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बृहस्पतिवार को लगी आग का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

बृहस्पतिवार को लगी आग का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

बंदरगाह में लगी आग से दोपहर में धुआं उठा और जमीन पर लपटें दिखाई पड़ रही थीं।

यह भी पढ़े | कनेडियन न्यूज एंकर Kori Sidaway के कपड़े पर दर्शक ने किए भद्दे कमेंट्स, वजह जानकर दंग रह जाएंगे आप.

लेबनानी सेना ने कहा कि आग गोदाम में लगी है जहां तेल और टायर रखे हैं।

सेना ने कहा कि आग पर काबू पाने के प्रयास जारी है और इस अभियान में सेना के हेलीकाप्टरों की मदद ली जा रही है।

यह भी पढ़े | PM Modi-Shinzo Abe Talks: प्रधानमंत्री मोदी ने जापान के पीएम शिंजो आबे से टेलिफोन पर की बात, अपने प्यारे दोस्त के लिए की ये कामना.

स्थानीय टीवी स्टेशनों का कहना है कि बंदरगाह के नजदीक जिन कंपनियों के कार्यालय हैं उनके कर्मचारियों को क्षेत्र से बाहर जाने को कह दिया गया है।

बंदरगाह के पास से गुजरने वाली मुख्य सड़क को सेना ने बंद कर दिया है।

सरकारी समाचार एजेंसी ने कहा कि आग गोदाम में लगी है जहां टायर रखे हुए हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में बंदरगाह पर काम करने वाले कर्मचारियों को डर के मारे भागते हुए देखा जा सकता है।

आग की घटना से घबराए लोगों ने एक-दूसरे को कॉल करके और संदेश भेजकर नए खतरे को लेकर आगाह किया क्योंकि वे अब तक पिछले महीने हुए जबरदस्त धमाके की दहशत से उबर नहीं पाए हैं।

स्थानीय टीवी चैनलों के मुताबिक, बंदगाह के पास स्थित कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को इलाका छोड़ने को कहा।

घबराए लोग अपने घरों में छुप गए जबकि बाकी लोग सारे काम छोड़कर अपने घरों को भागे।

बेरूत में इस तरह के कयास लगाए जाते रहे हैं कि बृहस्पतिवार को लगी आग साक्ष्यों को मिटाने का प्रयास हो सकता है।

बंदरगाह के निदेशक बसेम अल-कैसी ने वाइस ऑफ लेबनान रेडियो से कहा कि आग उस गोदाम से शुरू हुई जहां खाना बनाने वाले तेल के ड्रम रखे हुए थे और बाद में यह पास रखे टायरों तक पहुंच गई।

उन्होंने कहा, '' फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगी कि गर्मी अथवा किसी अन्य गलती के कारण आग लगी।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\