देश की खबरें | मुंबई के मानखुर्द में कबाड़ गोदाम में भीषण आग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के उपनगरीय मानखुर्द में स्थित एक कबाड़ गोदाम में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के अभियान में शामिल 40 वर्षीय दमकल कर्मी ममूली रूप से जख्मी हो गए।

मुंबई, पांच फरवरी मुंबई के उपनगरीय मानखुर्द में स्थित एक कबाड़ गोदाम में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के अभियान में शामिल 40 वर्षीय दमकल कर्मी ममूली रूप से जख्मी हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि घटना अपराह्न करीब पौने तीन बजे मांडला इलाके की है। घटनास्थल के नजदीक ही झुग्गु-झोपड़ी इलाका है।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘कबाड़ के एक गोदाम में आग लग गई जहां प्लास्टिक का सामान, टीन और लकड़ी का सामान रखा था। यह लेवल-3 (भीषण) आग है।‘‘

उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल के छह इंजन और 11 पानी के टैंक लगाए गए हैं। आग बुझाने का अभियान अब भी चल रहा है।

अधिकारी ने बताया कि दमकल केंद्र (स्टेशन) अधिकारी हरिश नडकर आग पर काबू पाने के अभियान में मामूली रूप से जख्मी हो गए हैं और उन्हें गोवंडी के शताब्दी अस्पताल ले जाया गया है। उनकी स्थिति स्थिर है।

मांडला इलाके में कई और कबाड़ के गोदाम हैं जो कूड़ा डालने के मैदान के पास स्थित हैं।

मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर ने आग पर काबू पाने के अभियान का जायज़ा लेने के लिए घटनास्थल का दौरा किया है।

उन्होंने बताया कि कोशिश की जा रही है कि आग आसपास की झुग्गियों तक ना फैले।

उन्होंने बताया कि जहां आग लगी है वह स्थान मुंबई उपनगर जिला कलेक्टर की भूमि है।

महापौर ने कहा कि इस स्थान पर अवैध तरीके से तेल के बैरल का भंडारण करने को लेकर नगर निकाय और स्थानीय पार्षद द्वारा कलेक्टर के दफ्तर में कई बार शिकायत दर्ज कराई गई है।

पेडनेकर ने कहा कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका और पुलिस की मदद से अतीत में इस संबंध में कार्रवाई भी की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल