देश की खबरें | मुंबई में ईडी दफ्तर की इमारत में लगी भीषण आग; छह घंटे से अधिक समय बाद भी राहत कार्य जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण मुंबई के ‘बलार्ड एस्टेट’ इलाके में शनिवार देर रात प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय की इमारत में भीषण आग लग गई और आग बुझाने का काम छह घंटे से अधिक समय बाद भी जारी रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 27 अप्रैल दक्षिण मुंबई के ‘बलार्ड एस्टेट’ इलाके में शनिवार देर रात प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय की इमारत में भीषण आग लग गई और आग बुझाने का काम छह घंटे से अधिक समय बाद भी जारी रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

उन्होंने कहा कि शनिवार देर रात दो बजकर 31 मिनट पर दमकल विभाग को कुरिमभॉय रोड पर ग्रैंड होटल के पास पांच मंजिला इमारत ‘कैसर-ए-हिंद’ की चौथी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली। इसी इमारत में प्रवर्तन निदेशालय का कार्यालय है।

उन्होंने बताया कि काफी प्रयासों के बावजूद आग भड़कती रही।

दमकल विभाग के अधिकारी ने कहा कि अग्निशमन कर्मी आग पर काबू पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

दमकल विभाग के नियंत्रण कक्ष ने पुष्टि की कि रविवार तड़के चार बजकर 17 मिनट पर आग ‘स्तर-तीन’ तक बढ़ गई जिसे आम तौर पर बड़ी आग माना जाता है।

अग्निशमन की कम से कम आठ गाड़ियां, पानी के टैंकर और अन्य राहत संसाधन मौके पर तैनात हैं।

अधिकारी ने बताया कि कार्यालय के अंदर कई दस्तावेजों और उपकरणों के खाक होने की आशंका है।

उन्होंने कहा कि आग लगने का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड