देश की खबरें | महिला मरीजों ने लातेहार के मुख्य चिकित्साधिकारी पर छेड़खानी का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महिला मरीजों ने लातेहार के मुख्य चिकित्साधिकारी (सिविल सर्जन) डॉक्टर हरेनचंद महतो पर अल्ट्रासाउंड के बहाने दो किशोरियों के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए महिला थाने में शिकायत दर्ज करायी है।

लातेहार (झारखंड), 19 जुलाई महिला मरीजों ने लातेहार के मुख्य चिकित्साधिकारी (सिविल सर्जन) डॉक्टर हरेनचंद महतो पर अल्ट्रासाउंड के बहाने दो किशोरियों के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए महिला थाने में शिकायत दर्ज करायी है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुख्य चिकित्साधिकारी पर आरोप है कि वह अपने निजी आवास पर अल्ट्रासाउंड के बहाने युवतियों के संग अश्लील हरकत किया करते थे।

महिला थाना की प्रभारी सुनीता कुमारी ने बताया कि सिविल सर्जन के विरुद्ध दो अलग-अलग युवतियों ने आवेदन देकर अश्लील हरकत करने की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि युवतियों की शिकायत के बाद सिविल सर्जन के खिलाफ पोस्को एवं भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत महिला थाना में कांड संख्या 19/2022 दर्ज किया गया है।

कुमारी ने बताया कि मुख्य चिकित्साधिकारी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

उन्होंने बताया कि उक्त चिकित्सक के खिलाफ डीआईजी पलामू और उपायुक्त लातेहार को भी शिकायत दी गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\