देश की खबरें | शुल्क नियमन समिति ने श्रीनगर में निजी विद्यालय की जांच का अनुरोध किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर में विद्यालयों के शुल्क नियमन के लिए एक समिति ने यहां एक अग्रणी निजी विद्यालय के वित्तीय मामलों की विस्तृत जांच कराने का अनुरोध किया है और केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन से मामले की जांच के लिए निर्दलीय प्राधिकारी को नियुक्त करने के लिए कहा है।

श्रीनगर, दो नवंबर जम्मू कश्मीर में विद्यालयों के शुल्क नियमन के लिए एक समिति ने यहां एक अग्रणी निजी विद्यालय के वित्तीय मामलों की विस्तृत जांच कराने का अनुरोध किया है और केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन से मामले की जांच के लिए निर्दलीय प्राधिकारी को नियुक्त करने के लिए कहा है।

निजी विद्यालयों के शुल्क निर्धारण और नियमन (एफएफआरसी) के लिए समिति ने प्राधिकारी को दो महीने के भीतर रिपोर्ट सौंपने के लिए भी कहा है।

एफएफआरसी ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह दिखाई देता है कि ‘श्रीनगर में अथ्वाजन, दिल्ली पब्लिक स्कूल ने एक सोची समझी’’ योजना के जरिए काफी पैसा कमाया। एफएफआरसी के अध्यक्ष जम्मू कश्मीर के पूर्व न्यायाधीश मुजफ्फर हुसैन हैं।

समिति ने सोमवार को दिए एक आदेश में कहा, ‘‘एफएफआरसी का यह सुनिश्चित करना वैधानिक कर्तव्य है कि शिक्षा का वाणिज्यीकरण न हो।’’ उसने कहा कि स्कूल के शुल्क और अन्य रिकॉर्ड का अध्ययन करने के बाद यह पाया गया कि न्यास में विजय धर और उनकी पत्नी किरण धर के अलावा उनके दो बेटे भी न्यासी हैं। इस स्कूल की स्थापना 2003 में डी पी धर मेमोरियल ट्रस्ट ने की थी।

समिति ने कहा कि न्यासी विजय धर और किरण धर तथा अन्य लोगों ने डीपीएस मेमोरियल ट्रस्ट को वित्तीय सहायता मुहैया करायी और वे दिए गए धन पर 12 प्रतिशत का ब्याज ले रहे हैं जो बैंक की ब्याज दर से कहीं अधिक है।

विद्यालय पर जमकर बरसते हुए समिति ने कहा कि किराया न्यास के सदस्य वसूल रहे हैं जो जमीन के मालिक हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\