जरुरी जानकारी | फेडरल बैंक के शेयरधारकों ने श्रीनिवासन को फिर प्रबंध निदेशक, सीईओ नियुक्त करने की मंजूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. फेडरल बैंक के शेयरधारकों ने श्याम श्रीनिवासन को तीन साल के लिए बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के रूप में फिर नियुक्त करने के लिए मंजूरी दे दी है।

कोच्चि, नौ जुलाई फेडरल बैंक के शेयरधारकों ने श्याम श्रीनिवासन को तीन साल के लिए बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के रूप में फिर नियुक्त करने के लिए मंजूरी दे दी है।

बैंक के शेयरधारकों की 90वीं वार्षिक आमसभा में यह फैसला लिया गया। शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये यह बैठक हुई थी।

श्रीनिवासन ने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा, "मैंने पिछले साल कहा था कि आसान, डिजिटल, संपर्कहीन (बैंकिंग) वित्त वर्ष 2020-21 के लिए हमारे रणनीतिक केंद्र बिंदु का आधार स्तंभ होंगे और बैंक को भारतीयों की पहली पसंद बनाने के हमारे सफर की नींव रखेंगे।"

श्रीनिवासन ने पहली बार 23 सितंबर, 2010 को निजी क्षेत्र के इस बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ का कार्यभार संभाला था।

इससे पहले कल भारतीय रिजर्व बैंक ने श्रीनिवासन की पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दे दी थी।

श्रीनिवासन भारत, पश्चिम एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया में अग्रणी बहुराष्ट्रीय बैंकों के साथ 20 से अधिक वर्षों के काम के अनुभव के साथ फेडरल बैंक में शामिल हुए थे। उनके पास खुदरा ऋण, धन प्रबंधन और लघु एवं मध्यम उद्यमों (एसएमई) बैंकिंग में अच्छी-खासी विशेषज्ञता है।

श्रीनिवासन भारतीय प्रबंधन संस्थान, कलकत्ता और रीजनल इंजीनियरिंग कॉलेज, तिरुचिरापल्ली के पूर्व छात्र हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Akshaya Tritiya Gold Auction: अक्षय तृतीया के मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर में सोने की नीलामी, भक्तों को बप्पा के आभूषण खरीदने का मौका

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Streaming: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें