देश की खबरें | 21 फरवरी : सहस्त्राब्दी के पहले कुंभ का समापन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हमारे देश में धर्म और आस्थाओं का एक खास स्थान है। हिंदू कैलेंडर में हर दिन कोई न कोई व्रत, त्यौहार का आयोजन किया जाता है। कुंभ का आयोजन भी आस्था का ऐसा ही विशालतम रूप है। हर 12 वर्ष बाद आने वाला महाकुंभ विश्व के सबसे बड़े मानव समागम के रूप में इतिहास की किताबों में दर्ज है। भारत के कुंभ मेले को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने दुनिया की सबसे बड़ी शांतिपूर्ण मानव सभा के रूप में मान्यता दी है।
नयी दिल्ली, 20 फरवरी हमारे देश में धर्म और आस्थाओं का एक खास स्थान है। हिंदू कैलेंडर में हर दिन कोई न कोई व्रत, त्यौहार का आयोजन किया जाता है। कुंभ का आयोजन भी आस्था का ऐसा ही विशालतम रूप है। हर 12 वर्ष बाद आने वाला महाकुंभ विश्व के सबसे बड़े मानव समागम के रूप में इतिहास की किताबों में दर्ज है। भारत के कुंभ मेले को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने दुनिया की सबसे बड़ी शांतिपूर्ण मानव सभा के रूप में मान्यता दी है।
2001 में इस सदी के पहले महाकुंभ का आयोजन किया गया था और 21 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन इस कुंभ का समापन हुआ। इतने व्यापक पैमाने पर इस मेले का आयोजन राज्य सरकार के लिए सदा से एक बड़ी चुनौती रहा है, लेकिन साथ ही यह राज्य की अर्थव्यवस्था और पर्यटन को बढ़ावा देने में योगदान भी देता है।
देश दुनिया के इतिहास में 21 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
1948 : स्वतंत्र भारत के संविधान का मसौदा राष्ट्रपति को पेश किया गया।
1959 : नयी दिल्ली में प्रेस क्लब आफ़ इंडिया की स्थापना।
1965 : विवादित राष्ट्रवादी अश्वेत नेता मालकॉम एक्स की अमेरिका में हत्या कर दी गई। न्यूयार्क में उन्हें उनके 400 समर्थकों के सामने गोली मार दी गई। हत्या के पीछे नेशन ऑफ इस्लाम नाम के एक संगठन का हाथ होने का संदेह।
1972 : अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड पी निक्सन ने चीन की यात्रा कर दोनो देशों के बीच पिछले 21 साल के दुराव को समाप्त किया।
1999 : युनेस्को ने 21 फरवरी को मातृ दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)