जरुरी जानकारी | एफसीआई ने ई-नीलामी के जरिये प. बंगाल में 4.29 लाख टन गेहूं, 14,760 टन चावल बेचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने ई-नीलामी के जरिए पश्चिम बंगाल में 4.29 लाख टन गेहूं और 14,760 टन गैर-फोर्टिफाइड चावल बेचा है।

कोलकाता, 16 दिसंबर भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने ई-नीलामी के जरिए पश्चिम बंगाल में 4.29 लाख टन गेहूं और 14,760 टन गैर-फोर्टिफाइड चावल बेचा है।

एजेंसी के एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि इस साल जून से दिसंबर तक खुले बाजार की 25 ई-नीलामी में यह खाद्यान्न बेचा गया।

एफसीआई के उप महाप्रबंधक (पश्चिम बंगाल) प्रदीप सिंह ने कहा कि खुले बाजार की बिक्री योजना (घरेलू) का संचालन एम-जंक्शन के ई-नीलामी पोर्टल के जरिए किया गया।

उन्होंने बताया कि खाद्यान्न की कीमतों को स्थिर करने और आम जनता को राहत देने के लिए एफसीआई ने खुले बाजार में 25 ई-नीलामी के जरिए पश्चिम बंगाल में 4.29 लाख टन गेहूं और 14,760 टन गैर-फोर्टिफाइड चावल बेचा है।

सिंह ने कहा कि एफसीआई सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के माध्यम से अनाज की मुफ्त आपूर्ति जारी रखेगा।

ई-नीलामी के जरिए बिक्री में गेहूं का आरक्षित मूल्य 2,150 रुपये प्रति क्विंटल है, वहीं गैर-फोर्टिफाइड चावल के लिए यह राशि 2,900 रुपये प्रति क्विंटल है।

सिंह ने कहा कि फोर्टिफाइड चावल की आपूर्ति केवल पीडीएस के माध्यम से की जाती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\