खेल की खबरें | लय में लौटे केरल ब्लास्टर्स के सामने एफसी गोवा की मुश्किल चुनौती
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पिछले तीन मैचों में दो जीत दर्ज कर लय में लौटी केरल ब्लास्टर्स की टीम शनिवार को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) जब एफसी गोवा का सामना करने उतरेगी तो उसके सामने लय को बनाये रखने की चुनौती होगी।
बम्बोलिम, 22 जनवरी पिछले तीन मैचों में दो जीत दर्ज कर लय में लौटी केरल ब्लास्टर्स की टीम शनिवार को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) जब एफसी गोवा का सामना करने उतरेगी तो उसके सामने लय को बनाये रखने की चुनौती होगी।
शुरूआती नौ मैचों में छह अंक हासिल करने वाली केरल की टीम ने पिछले तीन मैचों में दो जीत और एक ड्रा से सात अंक हासिल किये है। कोच किबू विकुना की यह टीम गोवा के खिलाफ भी तीन अंक हासिल करना चाहेगी।
विकुना ने कहा, ‘‘ हम हर मैच में आखिरी तक प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। पिछले तीन मैचों में हमने अच्छी प्रतिस्पर्धा की। हमने अच्छा खेला और हमें अंक मिले।’’
उन्होंने कहा, ‘‘यह सच है कि कल एक अलग टीम से मुकाबला है। वह एक अच्छी टीम है, जो बेहतर फुटबॉल खेलती है। मुझे उम्मीद है कि कल के मैच में हम और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।’’
केरल की टीम तालिका में नौवें स्थान पर है जबकि एफसी गोवा पिछले कुछ मैच में शानदार प्रदर्शन से तीसरे स्थान पर है।
टीम के कोच जुआन फेर्रांडो ने कहा, ‘‘हम एक टीम की तरह खेलते है और आखिरी मिनट तक संघर्ष करते है। केरल के खिलाफ मुकाबला काफी चुनौतीपूर्ण होगा। वे अच्छा फुटबॉल खेलने की कोशिश कर रहे है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)