विदेश की खबरें | फाउची को कोविड-19 टीका व्यापक रूप से उपलब्ध होने की उम्मीद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. फाउची ने टीके का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘मुझे विश्वास है, अंततः, 2021 में अमेरिकी लोग इसे प्राप्त करने में सक्षम होंगे।’’
फाउची ने टीके का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘मुझे विश्वास है, अंततः, 2021 में अमेरिकी लोग इसे प्राप्त करने में सक्षम होंगे।’’
उन्होंने कहा कि जल्दी टीका पाने वालों के लिए एक प्राथमिकता सूची होगी। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि हर किसी को यह तुरंत मिल जाएगा।’’
यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: गांव के टॉयलेट में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू टीम की मदद से वापस नदी में छोड़ा गया.
उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन आखिरकार एक उचित समय के भीतर उन सभी अमेरिकी लोगों को टीका उपलब्ध कराने की योजना है जिन्हें उसकी जरूरत हैं।’’
देश के शीर्ष संक्रामक रोग अधिकारी फाउची ने कहा कि 2,50,000 लोगों ने कोरोना वायरस के लिए प्रयोगात्मक टीकों के अध्ययन में भाग लेने में रुचि व्यक्त की है।
यह भी पढ़े | चुनाव में देरी नहीं चाहता लेकिन डाक मतपत्र से नतीजों में विलंब हो सकता है: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप.
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)