देश की खबरें | पिता ने दो मासूम बच्चों को कुएं में धकेला, एक की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के अजमेर जिले के गंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक पिता ने दो मासूम बच्चों को खेत में बने एक कुएं में धकेल दिया। ग्रामीणों ने एक को बचा लिया जबकि एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

जयपुर, सात जुलाई राजस्थान के अजमेर जिले के गंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक पिता ने दो मासूम बच्चों को खेत में बने एक कुएं में धकेल दिया। ग्रामीणों ने एक को बचा लिया जबकि एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

थानाधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि हाथीखेड़ा निवासी आकाश उर्फ विजय रावत (35) पत्नी से विवाद के चलते अपने दो मासूम बच्चों हर्षवर्धन (5) ओर हर्षिता (9) को कुंए में धकेल दिया।

सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने हर्षिता को कुंए से बाहर निकाल कर बचा लिया जबकि पुलिस और सिविल डिफेंसकर्मियों ने हर्षवर्धन के शव को कुंए से निकाला।

उन्होंने बताया कि आरोपी पिता आकाश ऊर्फ विजय रावत को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है।

उन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाया जायेगा।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि पति पत्नी के बीच चल रहे विवाद के चलते उसने (आरोपी पिता) ने यह कदम उठाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now