देश की खबरें | संपत्ति विवाद में पिता ने की पुत्र की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के भरतपुर जिले के मथुरा गेट थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात संपत्ति विवाद के चलते पिता ने अपने पुत्र की गला दबाकर कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जयपुर, चार जून राजस्थान के भरतपुर जिले के मथुरा गेट थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात संपत्ति विवाद के चलते पिता ने अपने पुत्र की गला दबाकर कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थानाधिकारी रामनाथ ने रविवार को बताया कि गुलाल कुंड इलाका निवासी लालाराम शर्मा (64) अपने तीन बेटों के साथ रहता है। उन्होंने बताया कि शर्मा का अपने बड़े बेटे विपिन शर्मा (35) के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार देर रात उसने विपिन की गला दबाकर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि देर रात पुलिसकर्मियों ने लालाराम शर्मा को घूमते देखा और देर रात घूमने का कारण पूछने पर उसने अपने बेटे की हत्या करना स्वीकार किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता 302 (हत्या) में मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now