खेल की खबरें | पारी के सूत्रधार की भूमिका से फारिग स्मिथ की नजरें टी20 विश्व कप टीम में जगह बनाने पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया के लिये पारी के सूत्रधार की भूमिका निभाने से मुक्त होने के बाद स्टीव स्मिथ की नजरें इस साल अपने देश में होने वाले टी20 विश्व कप की टीम में जगह बनाने पर लगी है ।

टाउंसविल, 30 अगस्त आस्ट्रेलिया के लिये पारी के सूत्रधार की भूमिका निभाने से मुक्त होने के बाद स्टीव स्मिथ की नजरें इस साल अपने देश में होने वाले टी20 विश्व कप की टीम में जगह बनाने पर लगी है ।

स्मिथ ने टी20 क्रिकेट में अब तक पारी के सूत्रधार की भूमिका ही निभाई है , लेकिन जून में श्रीलंका दौरे पर टीम प्रबंधन ने उन्हें इससे मुक्त करके खुलकर खेलने की छूट दी ।

स्मिथ ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि अच्छा खेलने पर टीम में मेरी जगह पक्की है । पिछले कई साल से मैं ‘मिस्टर फिक्स इट’ की जिम्मेदारी निभा रहा था लेकिन अब उससे मुक्त हो गया हूं ।’’

उन्होंने कहा कि अब वह बिना किसी हिचकिचाहट के अपना स्वाभाविक खेल दिखा सकते हैं ।

उन्होंने कहा ,‘‘ श्रीलंका दौरे पर मुझे लगा कि अधिक आजादी के साथ स्वाभाविक खेल दिखा सकता हूं । अगर पहली गेंद पर छक्का भी मारना चाहूं तो मार सकता हूं ।’’

टी20 विश्व कप 16 अक्टूबर से 13 नवंबर तक आस्ट्रेलिया में खेला जायेगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू