देश की खबरें | ‘अपनी पार्टी’ के नेता की हत्या की फारूक अब्दुल्ला ने निंदा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष एवं सांसद फारूक अब्दुल्ला ने राजनीतिक दल ‘अपनी पार्टी’ के नेता गुलाम हसन लोन की कुलगाम जिले में हुयी हत्या की शुक्रवार को निंदा की।

श्रीनगर, 20 अगस्त नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष एवं सांसद फारूक अब्दुल्ला ने राजनीतिक दल ‘अपनी पार्टी’ के नेता गुलाम हसन लोन की कुलगाम जिले में हुयी हत्या की शुक्रवार को निंदा की।

हत्या के कृत्य को क्रूर और बर्बर करार देते हुये अब्दुल्ला ने कहा कि हिंसा की ऐसी कार्रवाई से जम्मू कश्मीर में शांति व्यवस्था लाने में बाधा होगी ।

उन्होंने कहा, ‘‘हिंसा के ऐसे घिनौने और जघन्य कृत्य अपने पीछे आजीवन दुखों का निशान छोड़ जाते हैं। राजनीतिक हत्याओं की जो प्रवृत्ति सामने आई है वह बहुत ही चिंताजनक है और बड़ी चिंता का विषय है ।’’

ऐसी घटनाओं के प्रति बार-बार अपनी चिंता और घृणा की अभिव्यक्ति को दोहराते हुये अब्दुल्ला ने कहा कि प्रशासन के पृथक और रिक्त दृष्टिकोण ने मुख्यधारा के नेताओं की सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है।

पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताते हुये नेकां प्रमुख ने कहा कि ईश्वर उन्हें इस क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करे और दिवंगत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की ।

इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और संसद की गृह मामलों की स्थायी समिति के अध्यक्ष आनंद शर्मा ने नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला से बृहस्पतिवार की शाम श्रीनगर स्थित उनके आवास पर मुलाकात की थी ।

दोनों नेताओं के बीच जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख की स्थिति सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुयी थी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का यू-टर्न, भारी बारिश और धूल भरी आंधी को लेकर 'ऑरेंज अलर्ट' जारी; जानें अगले 24 घंटों का हाल

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Score Update: गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs GT, IPL 2026 4th Match Mullanpur Weather Update: पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेले जाने वाले चौथे मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुल्लांपुर के मौसम का हाल

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सुरक्षित: नागरिक उड्डयन मंत्री बोले—देश के पास 60 दिनों का हवाई ईंधन रिजर्व, आपूर्ति में बाधा की आशंका नहीं