देश की खबरें | किसानों की ट्रैक्टर परेडः पलवल में करीब दो हजार किसानों के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के पलवल में पुलिस ने बैरिकेड तोड़ कर दिल्ली में जबरन प्रवेश करने की कोशिश और खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने समेत कई आरोपों में करीब दो हजार अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बुधवार को एक प्राथमिकी दर्ज की।

चंडीगढ़, 27 जनवरी हरियाणा के पलवल में पुलिस ने बैरिकेड तोड़ कर दिल्ली में जबरन प्रवेश करने की कोशिश और खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने समेत कई आरोपों में करीब दो हजार अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बुधवार को एक प्राथमिकी दर्ज की।

अधिकारियों ने बताया कि करीब 50 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या की कोशिश) के तहत मामला दर्ज किया गया। यह मामला खतरनाक तरीके से ट्रैक्टर चला कर पलवल के पुलिस प्रमुख दीपक गहलावत और अन्य अफसरों की जान को खतरे में डालने के आरोप में दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि लोक सेवक को ड्यूटी करने से रोकने, लोक सेवक को ड्यूटी करने से रोकने के लिए हमला करने या आपराधिक बल का इस्तेमाल करने तथा राष्ट्रीय राजमार्ग को बाधित करने समेत अन्य आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि एक हेड कांस्टेबल की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।

गहलावत ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

गौरतलब है कि मंगलवार को दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा हो गई थी। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ दिए थे, वे पुलिस से भिड़ गए थे, गाड़ियों को पलट दिया था और लाल किले को घेर लिया और उस पर धार्मिक झंडा लगा दिया था।

पलवल पुलिस ने मंगलवार को कहा था कि किसानों को ट्रैक्टर परेड के लिए एक अलग मार्ग दिया गया था लेकिन उन्होंने उसका अनुसरण नहीं किया और मजबूरन उन पर लाठीचार्ज करना पड़ा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Mumbai Weather Update: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जाने वाले दूसरे मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen, PSL 2026 5th T20 Match Live Streaming In India: आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच होगा पांचवां मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India Condom Shortage: तेल और गैस के बाद, पश्चिम एशिया के युद्ध से भारत में कंडोम की कमी का खतरा, बढ़ सकती हैं कीमतें!

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Wankhede Pitch Report: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाज बरपाएंगे कहर, जानें पिच रिपोर्ट