देश की खबरें | किसानों ने अर्धनग्न होकर नोएडा प्राधिकरण के गेट पर विरोध प्रदर्शन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 22 दिनों से धरना दे रहे 81 गांवों के किसानों ने बुधवार को अर्धनग्न होकर नोएडा प्राधिकरण के गेट पर विरोध प्रदर्शन किया।

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 22 सितंबर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 22 दिनों से धरना दे रहे 81 गांवों के किसानों ने बुधवार को अर्धनग्न होकर नोएडा प्राधिकरण के गेट पर विरोध प्रदर्शन किया।

नोएडा प्राधिकरण व पुलिस के आला अधिकारियों के समझाने बुझाने के बाद किसान वापस हरौला गांव के बरात घर स्थित धरना स्थल पर लौट गए।

किसान परिषद के नेता सुखबीर पहलवान ने बताया कि बढ़े हुए मुआवजा दर से भुगतान, किसानों की आबादी से संबंधित समस्याओं के निराकरण तथा विकसित भूखंडों के आवंटन सहित विभिन्न मांगों को लेकर किसान 22 दिनों से नोएडा प्राधिकरण कार्यालय के पास धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी किसानों की मांग को अनसुना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अपनी मांगों को लेकर सैकड़ों की संख्या में पुरूष किसानों ने अर्धनग्न होकर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य द्वार प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन में भारी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं।

उन्होंने बताया कि 24 सितंबर को नोएडा प्राधिकरण के बोर्ड बैठक होनी है, लेकिन मांगे नहीं माने जाने के कारण हम बैठक में खलल डालेंगे।

सुखबीर पहलवान ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह मंगलवार को अपने समर्थकों के सहित धरना स्थल पर पहुंचे और उनके विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड