देश की खबरें | इंटरनेट प्रतिबंध के खिलाफ किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को किया जाम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. किसान आंदोलन स्थलों के निकट क्षेत्रों में इंटरनेट पर प्रतिबंध के विरोध में गांव खटकड़ टोल प्लाजा के जींद-पटियाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर तथा गांव बद्दोवाला टोल प्लाजा के हिसार-चंडीगढ़ मार्ग पर किसानों ने जाम लगा दिया।

जींद, दो फरवरी किसान आंदोलन स्थलों के निकट क्षेत्रों में इंटरनेट पर प्रतिबंध के विरोध में गांव खटकड़ टोल प्लाजा के जींद-पटियाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर तथा गांव बद्दोवाला टोल प्लाजा के हिसार-चंडीगढ़ मार्ग पर किसानों ने जाम लगा दिया।

दोनों स्थानों पर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम किए जाने के चलते वाहनों को दूसरे रास्तों पर मोड़ दिया गया। जिले के खटकड़ तथा बद्दोवाला टोल प्लाजा पर तीन कृषि कानून को रद्द करने की मांग को लेकर पिछले 37 दिनों से किसानों का धरना चल रहा है।

धरनारत किसानों का कहना था कि इंटरनेट सेवाओं को बाधित कर सरकार सूचनाओं के आदान-प्रदान को रोक रही है और आपातकाल जैसी स्थिति पैदा कर रही है। जाम लगाकर सरकार को सांकेतिक रूप से विरोध जताया गया है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने जल्द इंटरनेट सेवाएं बहाल नहीं की तो आगे की रणनीति बनाकर आंदोलन को और तेज कर दिया जाएगा।

इस बीच किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने बद्दोवाला टोल प्लाजा पर किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान आंदोलन के समर्थन में छह फरवरी को राष्ट्रीय स्तर पर चक्का जाम का ऐलान सयुंक्त किसान मोर्चा द्वारा किया गया है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया छह फरवरी को प्रस्तावित इस चक्का को सफल बनाने के लिए शांति बना कर रखें और जरूरतमंद व्यक्ति व वाहन को रास्ता दें।

कंडेला खाप के प्रधान व सर्वजातीय खाप पंचायतों के राष्ट्रीय संयोजक टेकराम कंडेला ने बताया कि बुधवार को गांव के खेल स्टेडियम में किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा और इसमें मुख्य वक्ता भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत एवं अन्य लोग होंगे ।

इस बीच प्राप्त जानकारी के अनुसार टिकैत का जींद में दो जगह किसानों को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

दूसरी ओर इनेलो के प्रधान महासचिव तथा पूर्व विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश में चल रहे किसान आंदोलन में निश्चित तौर पर केंद्र सरकार को अपनी गलती का अहसास करना पड़ेगा, काले कानून वापस लेने होंगे और इसमें किसान की जीत अवश्य होगी।

सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड