देश की खबरें | किसान नेता एक फरवरी को संसद तक प्रस्तावित पैदल मार्च को स्थगित करने पर कर रहे विचार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रदर्शनकारी किसान संगठन गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय राजधानी में हुई हिंसा के मद्देनजर, तीन कृषि कानूनों के खिलाफ एक फरवरी को संसद तक प्रस्तावित पैदल मार्च को स्थगित करने पर विचार कर रहे हैं।

नयी दिल्ली, 27 जनवरी प्रदर्शनकारी किसान संगठन गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय राजधानी में हुई हिंसा के मद्देनजर, तीन कृषि कानूनों के खिलाफ एक फरवरी को संसद तक प्रस्तावित पैदल मार्च को स्थगित करने पर विचार कर रहे हैं।

एक वरिष्ठ किसान नेता ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) एक फरवरी के पैदल मार्च को स्थगित करने पर अंतिम फैसला करेगा।

एसकेएम में किसानों के कई संघ शामिल हैं।

गौरतलब है कि मंगलवार को दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा हो गई थी। हजारों प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ दिए थे, वे पुलिस से भिड़ गए थे, गाड़ियों को पलट दिया था और लाल किले पर धार्मिक झंडा लगा दिया था।

एसकेएम के एक वरिष्ठ सदस्य ने कहा, " ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के मद्देनजर, हम संसद तक हमारे प्रस्तावित पैदल मार्च को स्थगित करने पर विचार कर रहे हैं जो एक फरवरी को किया जाना है। अंतिम निर्णय संयुक्त किसान मोर्चा लेगा।"

एक अन्य सदस्य ने कहा कि यह संसद तक मार्च का अनुकूल समय नहीं है और उसे टाला जा सकता है।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि दिल्ली पुलिस ने हिंसा के संबंध में अब तक 22 प्राथमिकियां दर्ज की हैं। हिंसा में 300 से ज्यादा पुलिस कर्मी जख्मी हुए हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि कई वीडियो और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि मंगलवार को हिंसा में शामिल लोगों की पहचान की जा सके और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी